एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बारां में बेटे के सामने हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, जान के खतरे की पुलिस में की थी शिकायत

Baran News: अख्तर मिर्जा के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है. मिर्जा ने कुछ समय पहले जान को खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) संभाग में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन पहले ही शनिवार को बूंदी में एक महिला की पत्थर से मार-मार कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस को सुराग भी नहीं लगा था कि अब बारां में एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मार कर धारधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. दरअसल, बारां जिले के अंता थाना इलाके के मिजार्पुर में अवैध खनन को लेकर चल रहे विवाद में चहेड़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर अख्तर मिर्जा की गोली मारकर हत्या की गई है.

बाइक से अपने बेटे के साथ जा रहा था
पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के तहत बताया कि अख्तर मिर्जा खेत पर मौजूद मजदूर और पारिवारिक सदस्यों को भोजन देने सांगोद से बाइक पर अपने बेटे के साथ जा रहा था, तभी मिजार्पुर व चहेड़िया के बीच अख्तर मिर्जा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. मिर्जा पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमले किए और उस पर लाठी व धारधार हथियार से हमला किया. परिजनों के मुताबिक उसे कई जगह गोली भी मारी गई है. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही घटना स्थल और गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है.

आरोपियों को किया जा रहा डिटेन
इस पूरे मामले को अवैध खनन व पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. बारां एसपी कल्याणमल मीणा का कहना है कि शव को मिजार्पुर के अस्पताल में रखवा दिया गया है. पुरानी रंजिश के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. वहीं आरोपियों को आईडेंटिफाई किया जा रहा है और सभी को डिटेन करने के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं. टीमों को दबिश देने के लिए भेजा गया है. वहीं मृतक अख्तर मिर्जा के परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है.
 
मिर्जा पहले कर चुका है आधा दर्जन लोगों पर फायरिंग
बताया जा रहा है कि आरोपियों और मृतक मिर्जा के बीच पुरानी रंजिश है. इस मामले में हिस्ट्रीशीटर अख्तर मिर्जा और उसके भाई ने साल 2018 में कई लोगों पर फायरिंग कर दी थी. इस मामले में अख्तर मिर्जा और उसके परिजनों को सजा भी हुई थी. इसके बाद मामला शांत हो गया था और मिर्जा ने चहेड़िया गांव छोड़ कर अपने परिवार के साथ सांगोद रहने लगा था. इसी तरह की वारदात 2019 में भी हुई थी. अख्तर मिर्जा का अवैध खनन करने को लेकर विवाद भी चल रहा था. इस संबंध में अख्तर मिर्जा ने कुछ समय पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Udaipur News: अब सिडनी यूनिवर्सिटी में उच्छ शिक्षा ले पाएंगे MPUAT के छात्र, इतने हजार डॉलर स्कॉलरशिप देगा ऑस्ट्रेलिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget