एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जैसलमेर में मटके से पानी पीने पर दलित युवक की पिटाई, दबंगों ने लोहे के सरिए से किया हमला

पुलिस ने कहा कि चार-पांच लोगों ने दलित व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे पीने के पानी के लिए लोहे की छड़ों और डंडों से पीटा, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह उच्च जातियों के लिए था.

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) जिले में कुछ लोगों ने एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की. पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसे इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने एक दुकान पर कथित तौर पर ऊंची जाति के लिए रखे गए मटके से पानी पी लिया. इस मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, अभी यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की पिटाई केवल मटके से पानी पीने के लिए की गई या इसके पीछे पुरानी रंजि‍श है. इसका कोई और कारण भी हो सकता है.

दुकान के बाहर रखे मटके से पानी पी लिया

पीड़ित युवक का नाम चतराराम है. उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ डिग्गा गांव जा रहा था. वह रास्ते में किराने की एक दुकान पर सामान लेने के लिए रुका था. उसने बताया कि उसी बीच की जब वह समान लेने के बाद दुकान से बाहर निकला तो उसे प्यास लगी. उसने दुकान के बाहर रखे मटके से पानी पी लिया. इसको लेकर दुकान के पास खड़े जितेंद्र सिंह, तने राव सिंह, विक्रम सिंह, देवी सिंह आदि ने जातिसूचक गालियां देने लगे. उन सभी ने चतराराम पर लोहे की छड़ों और डंडों से हमला कर दिया.

चतराराम का आरोप है कि उसे सर‍िये से पीटा गया

अधिकारियों के मुताबिक, राम के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं, जिसमें उनके एक कान के पीछे का हिस्सा भी शामिल है. युवक को इलाज के लिए मोहनगढ़ ले जाया गया है और और उसका बयान दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. राम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गोलियां भी चलाईं लेकिन पुलिस ने कहा कि दावे की पुष्टि होनी बाकी है.  इसके साथ ही इस घटना की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ेंः

Rajasthan: राजस्थान से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप, जानिए 10 रोचक तथ्य जो आपको कर देंगे हैरान

Barmer Crime News: बाड़मेर में दिलदहलाने वाली घटना, मामूली सी बात पर बुजुर्ग के नाक-कान काट ले गए बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget