एक्सप्लोरर

Banswara Crime News: 'फ्री फायर' गेम के लिए नाबालिग ने की चचेरे भाई की हत्या, 7 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

फ्री फायर गेम खेलने के चक्कर में बांसवाड़ा में रहने वाले भाई ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी. इसके बाद नाबालिग आरोपी ने भाई का शव कुएं में फेंक दिया.

Rajasthan News: सभी जानते हैं कि मोबाइल गेम ने बच्चों की मनोवृत्ति किस तरह से खराब कर दी है. स्थिति इस हद तक बिगड़ गई है कि वे हत्या तक कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान बॉर्डर से सटे गुजरात के गांव में सामने आया जहां बांसवाड़ा के रहने वाले दो चचेरे भाइयों में खूनी खेल चला. फ्री फायर गेम खेलने के लिए एक ने दूसरे ही हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया. बड़ी बात यह है कि मृतक किशोर के परिजनों ने आरोपी नाबालिग के घर के बाहर पिछले 7 दिनों से शव रखा हुआ है, जिसका अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. राजस्थान और गुजरात की पुलिस लगातार मामले को शांत करने में लगी हुई है. 

क्या है पूरा मामला

गुजरात पुलिस ने बताया कि 12 साल का मृतक विजेश 10वीं कक्षा में पढ़ता था. पिता जीतमल वालही दामसाथ गुजरात के खेड़ा में मजदूरी करते हैं. परीक्षा खत्म होने पर वह 21 मई को छुट्टी मनाने पिता के पास गया था. वहीं, विजेश का चचेरा भाई भी वहां गया क्योंकि उसके पिता भी वहीं मजदूरी करते थे. दोनों में अच्छी दोस्ती थी. 20 मई को दोनों पास ही पानी लेने के लिए गए थे तो लौटते वक्त दोनों मोबाइल में 'फ्री फायर' गेम खेलने लगे. इसी दौरान नाबालिग ने विजेश से गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा. दोनों के बीच इसे लेकर झगड़ा हो गया. इससे गुस्साए नाबालिग ने विजेश के सिर में पत्थर मार दिया. 

गुजरात के पुलिस अधिकारी एचआर प्रजापति ने एबीपी को बताया कि विजेश को मरा हुआ समझकर उसकी कमर में 15 से 20 वजनी पत्थर बांध कर आरोपी ने उसे कुए में फेंक दिया. इसके बाद आरोपी बांसवाड़ा आ गया. रात को विजेश नहीं लौटा और नाबालिग का मोबाइल बन्द मिला. संदेह होने पर परिजन पुलिस थाने पहुंचे और रिपोर्ट दी. छह दिन बाद में वह बांसवाड़ा में ही मिला. पूछताछ के बाद नाबालिग ने हत्या की बात कबूल ली और पूरी कहानी बताई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

7 दिन से नहीं हुआ अंतिम संस्कार

घटना की खबर नाबालिग के परिजनों को लगी तो सभी घर छोड़कर भाग गए. वहीं विजेश के शव को परिजनों ने नाबालिग के घर के बाहर रख दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. दोनों राज्यों की पुलिस मामला सुलझाने में लगी है लेकिन लेकिन 7 दिन बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है.

ये भी पढ़ें-

Udaipur Aravali Express: उदयपुर में 15 अगस्त से चलने वाली है बच्चों की ट्रेन, 80 प्रतिशत तक काम पूरा

Rajasthan: बूंदी में दलित मजदूर का अपहरण, सिर्फ इस वजह से 31 घंटे तक जानवरों के साथ जंजीरो से बांधकर रखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget