एक्सप्लोरर

Adani Group: कोटा में अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सीबीआई और जेपीसी से की जांच की मांग

Rajasthan News: कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी ग्रुप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप को दिवालिया घोषित कर केंद्र सरकार जनता का पैसा लूटना चाहती है.

Adani Group: अडानी ग्रुप मामले में आज कोटा कांग्रेस ने सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छावनी चौराहा से एलआईसी ऑफिस तक रैली निकाली. रैली में निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी ग्रुप की जांच सीबीआई और जेपीसी से करवाने की मांग की. सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं की वजह से जाम लग गया. कांग्रेस कार्यकर्ता एलआईसी बिल्डिंग में घुसने का प्रयास कर रहे थे. मौके पर भारी पुलिस बल होने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रयास नाकाम हो गया.

अडानी ग्रुप मामले में सड़क पर आई कांग्रेस

कांग्रेस कार्यकर्ता एलआईसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते रहे. कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. तीन थानों के सीआई और डीएसपी सहित पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया अडानी ग्रुप को दिवालिया घोषित कर केंद्र सरकार आम जनता का पैसा लूटना चाहती है. उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई और जेपीसी से जांच करवाई जाए.


Adani Group: कोटा में अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सीबीआई और जेपीसी से की जांच की मांग

सीबीआई और जेपीसी से जांच की मांग की

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान बड़े-बड़े उपक्रम, स्टेशन और इंडस्ट्री, कारखाने बने थे. मोदी सरकार एक के बाद एक बेचती चली जा रही है. जनता की मेहनत की कमाई का पैसा उद्योगपतियों को फाइनेंस कर दिया गया है. जनता का पैसा डूब चुका है. पहले भी कई बैंक बर्बाद हो चुके हैं.

खादी ग्रामोद्योग आयोग के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने कहा कि पीएम मोदी के संरक्षण में अडानी समूह ने बहुत बड़ा आर्थिक घोटाला किया है. उन्होंने कहा कि आर्थिक घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए विपक्ष की जेपीसी गठन की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मामले की जांच शुरू नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

Bharatpur: सत्ता के लिए पूर्वी राजस्थान पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, भरतपुर में इन नेताओं के दौरे प्रस्तावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget