एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस नेताओं के आपसी मतभेदों का शासन व्यवस्था पर असर! सतीश पूनिया ने यूं ली चुटकी

Congress leaders Differences: राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के आपसी मतभेदों का असर राज्य की शासन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है. इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने चुटकी ली है.

Ashok Gehlot Govt: राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) के दो खेमों के आपसी मतभेद (Mutual Differences) का असर राज्य की शासन व्यवस्था (Governance System) पर भी पड़ रहा है. राज्य उथल पुथल के माहौल से गुजर रहा है. यह भ्रष्टाचार (Corruption) चार्ट में सबसे ऊपर है. यह फिर से महिलाओं पर होने वाले अपराध (Crime Against Women) की सूची में और बेरोजगारी सूचकांक (Unemployment Index) में सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है. फिलहाल, उदयपुर (Udaipur) में दिनदहाड़े एक बाजार में एक दर्जी कन्हैयालाल की जघन्य हत्या (Kanhaiyalal Brutal Murder) के बाद राज्य सरकार चेहरा बचाने की कोशिश में लग रही है. 

राज्य मशीनरी, खुफिया विफलता और पुलिस की लापरवाही को लेकर पूछे जा रहे सवालों के बीच राज्य सरकार को रातों-रात 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करना पड़ा है. घटना के बारे में जानकारी न होने के कारण खुफिया तंत्र की विफलता पर सवाल उठ रहे हैं. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि जब दर्जी को दी जा रही धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, तब भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई और कन्हैया लाल ने जब शिकायत दर्ज कराई तब भी पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे ली चुटकी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य की खुफिया एजेंसियां सत्ताधारी पार्टी के विधायकों की जासूसी करने में व्यस्त हैं और इसलिए उनके पास अन्य मुद्दों पर गौर करने का समय नहीं है. यह टिप्पणी राज्यसभा चुनाव के दौरान एक फाइव स्टार होटल में कांग्रेस विधायकों की देखभाल करने वाली एक खुफिया टीम के मद्देनजर की गई है. यह सुनिश्चित करने के लिए टीम की प्रतिनियुक्ति की गई थी कि किसी भी विधायक को विपक्ष अपने खेमे में न ले जा सके. 

कब किसने क्या लगाए आरोप

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के विधायक अपने ही साथियों पर शक करते दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर राज्य सरकार को गिराने का आरोप लगाया था. सीएम गहलोत 2020 में सचिन पायलट पर विद्रोह की योजना बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलाने का आरोप लगाया था. 

राज्य के मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने अपने ही विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम पर संदेह जताते हुए गहलोत के बयान का समर्थन किया था. इसके अलावा, वरिष्ठ विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने मौत की धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार पर अक्षमता का आरोप लगाया था. 

चित्तौड़गढ़ के बेगुन से विधायक बिधूड़ी ने कहा, "कोटा का एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ लगातार धमकियां देता है. इसकी शिकायत मैंने तीन महीने पहले की थी लेकिन न तो सरकार ने कुछ किया और न ही चित्तौड़गढ़ की पुलिस ने. जब कोई विधायक सुरक्षित नहीं है तो राजस्थान के लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे." ऐसे बयानों से पता चला कि कांग्रेस के ही विधायक पार्टी पर हमला करने में बाज नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के हत्यारों के मोबाइल का होगा IPDR एनालिसिस, जानें कैसे होंगे और खुलासे

सांगोद विधायक लिख चुके हैं सीएम गहलोत को चिट्ठी

कांग्रेस सरकार ने हाल ही में कोटा जिले की सांगोद विधानसभा सीट से अपने विधायक भरत सिंह की आलोचना की थी, जिन्होंने गहलोत को पत्र लिखकर अग्निपथ के विरोध में बीजेपी के चार विधायकों के खिलाफ दर्ज एक मामले को वापस लेने के लिए अपनी ही सरकार से नाखुशी व्यक्त की थी.

पूर्व मंत्री ने पत्र में कहा कि अगर ऐसे मामलों को वापस लेना है और विधायकों को राहत देनी है तो राज्य में जनता के खिलाफ दर्ज सभी मामले भी वापस लिए जाने चाहिए. मतभेदों को और उजागर करते हुए, राज्य के मंत्री धारीवाल ने हाल ही में पार्टी के बारे में सवाल उठाते हुए पूछा कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को कांग्रेस ने क्यों मैदान में उतारा, जबकि वह पहले दो चुनाव हार चुके हैं.

राजस्थान में अपनी ही सरकार के खिलाफ लड़ने वाले विधायकों की सूची लंबी होती दिख रही है क्योंकि उच्च स्तर पर इस तरह के मुद्दों की जांच करने के लिए कोई मजबूत नेतृत्व नहीं है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राहुल गांधी से जुड़ा वीडियो शेयर करने पर FIR के बाद पहली बार बोले राज्यवर्धन राठौड़, कहा- कांग्रेस मांगे माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget