एक्सप्लोरर

Alwar News: अलवर में हैंडपंप का बड़ा घोटाला! बिना बोरिंग किए लगे नल का सरकार से कराया लाखों का भुगतान

अलवर के चीड़वा गांव में हैंडपंप लगाने के नाम पर लाखों के घपले के मामले में रामगढ़ पंचायत समिति की जांच टीम मौके पर पहुंची. मौके पर टीम ने जाकर देखा तो बिना बोरिंग किए ही हैंडपंप लगाया गया था.

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में हैंडपंप घोटाला सामने आया है. यहां हैण्डपंप लगाया ही नहीं और सरकार से भुगतान करा लिया. वहीं कई जगह बोरिंग भी नहीं की और जमीन के ऊपर ही फाउंडेशन बना कर हैण्डपंप को खड़ा कर दिया और उसकी फोटो लगाकर भुगतान करा लिया गया. इस घोटाले मे सरकार का लाखों रुपयों का नुकासान हुआ. जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो उपखण्ड अधिकारी रामगढ़ अमित कुमार वर्मा ने रामगढ़ के विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिए. उपखण्ड अधिकारी के निर्देश के बाद विकास अधिकारी रामगढ ने जांच कमिटी का गठन कर जांच शुरू की है. 

जानकारी के अनुसार अलवर जिले की रामगढ़ पंचायत समिति के चीड़वा गांव में सरकार की तरफ से हैण्डपंप लगाए जा रहे थे, लेकिन बिना बोरिंग किए ही हैंडपंप के नीचे कोई बोरवेल या पाइप लगाए ही हैण्डपंप को खड़ा कर दिया. साथ ही ऊपर से फाउंडेशन बनाकर उसकी फोटो खींचकर उसका भुगतान भी उठा लिया. इसकी शिकायत ग्रामीणों व पंचायत समिति सदस्यों द्वारा की गई, लेकिन विकास अधिकारी की मिलीभगत के चलते जांच कमेटी गठित कर खानापूर्ति की गई और कोई भी कार्यवाई नहीं की गई और मामले को दबाए रखा. 

जांच कमेटी के सामने उखड़ा हैंडपंप
पंचायत समिति सदस्य सुनील गड़ाई ने सवाल उठाया और जहां भी बोरिंग किए बिना हैण्डपंप लगाए गए उनका विरोध किया. वहीं जब इसकी सूचना उपखण्ड अधिकारी को मिली जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने दोबारा जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू की है. जांच कमेटी ने मौके पर जाकर देखा लगभग एक दर्जन हैण्डपंप मौके पर नहीं मिले. साथ ही जांच कमेटी के सामने ग्रामीणों ने हैण्डपंप को उखाड़ कर दिखाया. वहीं सिर्फ ऊपर ही फाउंडेशन बनाकर हैण्डपंप को खड़ा कर दिया गया है, जबकि नीचे बोरवेल की बोरिंग नहीं की गई है, न ही नीचे कोई पाइप लगाया गया है जिससे ग्रामीणों को पानी मिल सके. इस तरह यहां हैण्डपंप घोटाला कर लाखों रुपयों का घपला किया गया है.

क्या कहना है विकास अधिकारी का
विकास अधिकारी रामदयाल वर्मा ने बताया है कि गांव चीड़वा में सरपंच द्वारा हैण्डपंप में घपला करने का मामला सामने आया है. रामगढ पंचायत समिति के कर्मचारियों की जांच कमेटी गठित की गई है जो मौके पर जाकर जांच कर रही है. इसमें जो भी अधिकारी कर्मचारी या अन्य दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी .    

यह भी पढ़ें:Rajasthan Election: 'BJP मुंगेरीलाल के सपने देखती रहेगी, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार', मंत्री शांति धारीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget