एक्सप्लोरर

Rajasthan News: रिश्वत लेते तहसीलदार के ड्राइवर समेत दो दलाल गिरफ्तार, ACB ने ऐसे किया ट्रैप

जोधपुर के बनाड़ में एसीबी ने तहसीलदार के ड्राइव और दो दलालों को 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं अब तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी विभाग में घूसखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. सरकारी विभागों में अधिकारी कर्मचारी आम लोगों से जुड़े काम को करने के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में सामने आया है, जहां एसीबी ने एक तहसीलदार के ड्राइवर और दो दलालों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है. 

हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
दरअसल जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में रहने वाले केवलराम ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी जमीन बनाड़ क्षेत्र में आई हुई है, जिसपर वे होटल बनाना चाहता है. जमीन के पट्टे बनाने के लिए जेडीए में आवेदन कर चुके हैं. लेकिन लंबे समय से उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे परेशान होकर केवलराम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मार्च 2021 में तहसीलदार को रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया.

तहसीलदार के ड्राइवर ने किया संपर्क
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी केवलराम को कई चक्कर कटवाए गए. आखिरकार तहसीलदार के ड्राइवर मदन सिंह ने उससे संपर्क किया और दावा किया कि तहसीलदार से काम करवाने के पचास हजार रुपये देने होंगे. केवल राम ने मदन सिंह से कहा कि तहसीलदार साहब कहिए कि यह रकम ज्यादा है कुछ कम की जाए. इसको लेकर बात की तो तहसीलदार ने इशारों में इसके लिए हाँ भर दी कार्यालय से बाहर आते ही ड्राइवर मदन सिंह ने शराब पार्टी के नाम पर एक हजार रुपये लिए और उसके बाद कर्मचारी भोपाल सिंह ने रुपये जल्द लाने के लिए दबाव बनाता रहा.

एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
वहीं बीती रात मदन सिंह व भोपाल सिंह ने तहसीलदार के नाम पर मांगे हुए 50000 रुपये लाने के लिए बोला. साथ ही तहसील भवन के बाहर फोटोकॉपी की दुकान में हिम्मत सिंह नाम के शख्स को रुपये देने की बात कही. इसके बाद एसीबी के अधिकारियों के साथ मिलकर आज सुबह केवलराम ने हिम्मत सिंह को पचास हजार रुपये रिश्वत के दिए. उसी समय एसीबी की टीम ने हिम्मत सिंह को दबोच लिया. इसकी थोड़ी देर बाद ड्राइवर मदन सिंह और चतुर्थ कर्मचारी भोपाल सिंह वहां पहुंचे तो उनको भी एसीबी ने धर लिया. वहीं फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है. एसीबी का मानना है कि तहसीलदार दीपक सांखला की भूमिका संदिग्ध है उसको लेकर पूछताछ जांच जारी है.

ये भी पढ़ें

Udaipur News: उदयपुर में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त,10 फीट गहरी नदी में गिरी

भारी विवाद के बाद CBSE ने 10वीं की परीक्षा के कुछ प्रश्नों को हटाया, पूरे अंक दिए जाएंगे

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget