एक्सप्लोरर

Bharatpur Suicide Case: 'मैं आपके सपनों को पूरा नहीं कर सका, मुझे माफ करना', लिखकर छात्र ने दे दी जान

Suicide Case: भरतपुर में 23 वर्षीय छात्र ने गले की नस काटकर खुदकुशी कर ली. मयंक खण्डेलवाल बीएससी पास करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. मौके से मयंक का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

Suicide Case in Bharatpur: भरतपुर के कामां कस्बे में 23 वर्षीय छात्र ने गले की नस काटकर खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि छात्र ने पहले गले की नस को काटा और फिर पानी में छलांग लगाकर जान दे दी. छात्र मयंक खण्डेलवाल बीएससी पास करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. मौके से मयंक का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में उसने मम्मी-पापा को संबोधित करते हुए लिखा है कि मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं. लेकिन मैं आपके सपनों को पूरा नहीं कर सका. इसलिए मुझे माफ करना.

'मेरे जाने के बाद जांच पड़ताल मत करना'

उसने लिखा कि मेरे ख्वाब शायद मेरी पहुंच से बहुत दूर हैं. मेरा किसी से बात करने का मन नहीं करता. 23 तारीख को होने वाले पेपर का टेंशन था. अब मेरा मन खुद से भी भर गया है. अंत में लिखा सन्नी मेरे जाने के बाद अब तुझे ही मम्मी-पापा का ध्यान रखना है. उसने परिजनों को नसीहत दी है कि मेरे जाने के बाद कोई जांच पड़ताल मत करना और न ही अपने ऊपर और न ही किसी दूसरे के ऊपर कोई आरोप लगाना.  बताया गया है कि मयंक करीब 11 बजे पिता की सब्जी दुकान पर गया था. उसने दुकान पर पिता के काम में हाथ बंटाया.

Karauli Violence: धारा 144 लागू करने पर बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा का कांग्रेस पर निशाना, जानिए क्या कहा

छात्र ने खुदकुशी करने से पहले लिखा नोट

पिता आराम करने के लिए घर आ गए. घर आने के बाद मयंक सब्जी की दुकान पर अकेला था. इस दौरान मयंक ने सुसाइड नोट लिखा. उसके पिता घर से आराम कर दुकान पहुंचे तो मयंक निकल चुका था, लेकिन घर नहीं पहुंचा. मयंक सीधा विमल कुंड चला गया और उसने गले को ब्लेड से रेतकर छलांग लगा दी. विमल कुंड में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही मयंक के परिजन मौके पर पहुंचे और मयंक के लिखे गये सुसाइड नोट को पढ़ा. मयंक के परिजनों का कहना था कि पता नहीं किस दबाव में आकर उसने घातक कदम उठाया. नहीं मालूम किस सपने को पूरा नहीं कर पाने का लिखा है. लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहा था. सरकारी नौकरी के लिए हर जगह फॉर्म भरता. लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली थी. 

Rajasthan News: एयरपोर्ट जैसा बनेगा बनेगा कोटा रेलवे स्टेशन, जानें- क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget