एक्सप्लोरर

अवैध संबंध के चलते एक परिवार में तीन हत्या, धारदार हथियार से मां-बेटी को मार डाला, जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री

Rajasthan Murder: डीग में बीती रात एक नाबालिग बेटी और मां की हत्या कर दी गई. जांच में जुटी पुलिस को शक है कि यह हत्या भतीजों ने बदला लेने के लिए की है.

Deeg Murder: राजस्थान के डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव भूडाका में 35 वर्षीय महिला भौता देवी और उसकी 17 वर्षीय पुत्री की धारदार हथियारों से देर रात हत्या कर दी गई है. धारदार हथियार से महिला और उसकी बेटी को घायल करने की सूचना पर कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां और बेटी को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला भौता देवी अपने जेठ की हत्या के जुर्म में जेल में बंद थी और तीन महीने पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर घर आई थी.

 दरअसल मृतका महिला के पति प्रहलाद गुर्जर की 2014 में मौत हो गई थी और उसके बाद महिला के अपने रिश्तेदार भूपेंद्र गुर्जर के साथ नाजायज संबंध हो गए थे. महिला के जेठ घनश्याम गुर्जर को महिला के अवैध सम्बन्ध होने का शक हुआ तो घनश्याम महिला पर निगाह रखने लगा. इससे परेशान होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ घनश्याम की हत्या कर दी थी.
 
गौरतलब है कि मृतक महिला भौता देवी ने अपने प्रेमी भूपेंद्र गुर्जर के साथ मिलकर अपने जेठ 65 वर्षीय घनश्याम गुर्जर की 11 जुलाई 2023 को धारदार हथियार से उस समय हत्या कर दी थी जब वह सुबह के समय अपने खेतों पर घूमने के लिए गया था.  मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी महिला भौता देवी और उसके प्रेमी भूपेंद्र गुर्जर को 18 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर लिया था.  तीन महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आई.

क्या कहना है पुलिस का ?

 डीग जिला के एएसपी सतीश यादव ने बताया कि देर रात को सोते समय एक महिला और उसकी पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. दोनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है. मृतक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर विगत वर्ष अपने ही जेठ की हत्या कर दी थी.

पुलिस को शक है कि यह हत्या बदले की भावना के चलते की गई है.  मृतका के जेठ के परिजनों पर हत्या करने का शक है. सभी आरोपी फरार हो गए है जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अवैध संबंध के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या एक वर्ष में हो चुकी है. मां बेटी की हत्या बदला लेने के लिए खुद ताऊ के लड़कों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है. 

इसे भी पढ़ें: जलमहल और आमेर फोर्ट को और खूबसूरत बनाने का काम शुरू, मंत्री दीया कुमारी ने दौरा कर लिया फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget