एक्सप्लोरर

Rajasthan: मां ने चार बच्चों को ड्रम में डालकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने भी लगाई फांसी, जानें वजह

Rajasthan Murder: बाड़मेर के बानियावास गांव में एक विवाहिता ने अपने 4 बच्चों की हत्या की. फिर खुद भी फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया. घटना के वक्त विवाहिता अपने बच्चों के साथ घर में अकेले थी.

Rajasthan Crime News: पश्चिमी राजस्थान के सरहदीय क्षेत्र के बाड़मेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक उर्मिला नाम की महिला ने अपने 4 मासूम बच्चों की हत्या कर शवों को ड्रम में बंद करके रख दिया. इसके बाद खुद महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. दिल दहला देने वाली इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है. उर्मिला की तीन बेटियां और एक बेटा था.

चारों बच्चों के शव पुलिस ने अनाज के ड्रम से निकले हैं. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सभी शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. घटना शनिवार शाम को बाड़मेर जिले के मंडली पुलिस थाना क्षेत्र की हैं. जहां एक मां ने अपने 4 बच्चों की हत्याकर खुद ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.

बच्चे की हत्या कर खुद कर ली आत्महत्या
बाड़मेर जिले के मंडली पुलिस थाना अधिकारी कमलेश ने बताया कि महिला ने पहले अपने चारों बच्चों की हत्या कर के घर मे रखे अनाज के ड्रम में डालकर ड्रम का ढक्कन बंद कर दिया. फिर खुद महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जांच अधिकारी ने बताया कि पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला होने का संदेह प्रतीक होता है. मंडली थाना अधिकारी कमलेश ने बताया कि बालियावास गांव की रहने वाली 27 वर्षीय उर्मिला ने अपने चार बच्चों भावना (8 वर्ष) विक्रम (5 वर्ष) वृंदा (3 वर्ष) मनीषा (2 वर्ष) को अनाज के ड्रम में डालकर ड्रम का ढक्कन बंद कर दिया.

पति घर लौटा तो देखा पत्नी फंदे में लटकी थी
पुलिस ने बताया कि इस घटना के वक्त महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए जोधपुर के बालेसर गया हुआ था. जेठाराम के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि जब शाम के समय में उर्मिला और उसके बच्चे नहीं दिखे तो पास में रह रहे जेठाराम के रिश्तेदार उसके घर पहुंचे. रिश्तेदारों ने उर्मिला को फांसी के फंदे पर झूलते देखा. रिश्तेदारों में जब बच्चों की तलाश की तो वह देख कर हैरान हो गए घर मे रखे अनाज के ड्रम के अंदर चारो मासूम मृत मिले. इसके बाद रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 5 शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया .

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मंडली पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि पहली नजर में यह पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते इस महिला ने अपने बच्चों अनाज के ड्रम में डालकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का मामला नजर आ रहा है. थाना अधिकारी ने बताया कि इस मामले की अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है. साथ ही महिला के घरवालों को सूचित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: JEE Advanced 2023 Exam: IIT JEE Adv पेपर-1 पूरा, जानिए कब आएगी कटऑफ, पढ़ें पूरी डिटेल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget