एक्सप्लोरर

Rajasthan: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में केंद्रीय मंत्रियों का शुरू दौरा, रोजगार और सड़क पर बीजेपी कर रही फोकस

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मोदी सरकार की योजनाओं की चर्चा और मंथन जारी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कौशल किशोर और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कमान संभाल चुके हैं.

Rajasthan Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे बढ़ गए हैं. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर के साथ ही साथ कई जिलों में दौरे कर रहे हैं. उदयपुर और अन्य क्षेत्रों में सकड़ों और परिवहन पर काम हो रहा है. कल यानी सोमवार (12 फरवरी) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई बड़ी योजनाओं को शुरू किया और कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन भी किया है.

उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल, डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी थीं. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर अजमेर में रोजगार मेले में भाग लिया. वहां पर रोजगार को लेकर बड़े वादे किये गए. दूसरी तरफ जोधपुर में बीएसएफ फ्रंटियर मुख्‍यालय में रोजगार मेले का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुभारंभ किया है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पर केंद्रीय मंत्रियों के दौरे बढ़ गए हैं. 

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मोदी की गारंटी के नाम पर चुनाव लड़ा. यहां पर लोकसभा चुनाव में भी केंद्र सरकार की योजनाओं को ही लेकर बीजेपी मैदान में जा रही है. बीजेपी यहां पर महिला और युवा को साध रही है. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्रियों को राजस्थान में अधिक दौरे करने होंगे. जिसकी शुरुआत हो चुकी है. रेलवे मंत्री ने पिछले महीने कई दौरे किये हैं. इतना ही नहीं सांगानेर रेलवे स्टेशन को रेल मंत्री ने 'मॉडल स्टेशन' के रूप में विकसित करने के लिए काम शुरू कर दिया है. 

रोजगार मेले और बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी 

अजमेर में कल केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में आयोजित रोजगार मेले में अजमेर संभाग के ढाई सौ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है. चूंकि, यहां पर बीजेपी थोड़ा चुनौती मान रही है. इसलिए यहां पर तेजी से काम कर रही है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीएसएफ फ्रंटियर मुख्‍यालय में रोजगार मेले का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि संभावनाओं, अवसरों, संसाधनों और युवा ताकत के साथ आजादी के 75 साल तक देश को जिस मुकाम पर पहुंचना चाहिए था. देश उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया. वहीं नितिन गडकरी ने मेवाड़ के विकास को गति देने के लिए ₹2500 करोड़ से अधिक के निवेश की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है.

ये भी पढ़ें:  Rajasthan News: किसान आंदोलन के चलते राजस्थान के कई जिलों में इंटरनेट बंद, जानें क्या है सरकार का आदेश?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget