एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गायों को बचाने के लिए बीजेपी विधायक ने दिए 10 लाख रुपये, कांग्रेस सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

Kota News: कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने गायों की जान बचाने, पौष्टिक आहार उपलब्ध हो, ठीक से उपचार हो इसके लिए अपने विधायक कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

Lumpy Skin Disease: लंपी वायरस (Lumpy Skin Disease) से देशभर में गायों की मौत हो रही हैं. गायों को कोई उपचार नहीं मिल रहा ना ही पौष्टिक आहार मिल रहा है. ऐसे में कोटा दक्षिण से बीजेपी विधायक संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) आगे आए और उन्होंने गायों की जान बचाने, पौष्टिक आहार उपलब्ध हो, ठीक से उपचार हो इसके लिए अपने विधायक कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

विधायक संदीप शर्मा का कहना है कि कांग्रेस सरकार इस बीमारी को लेकर चिंतित नहीं है. सरकार ने बेजुबान गौवंश को मरने के लिए छोड़ दिया है. पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाईयां, टीके और संसाधन उपलब्ध नहीं है. ना ही इन्हें खरीदने के लिए कोई बजट जारी किया गया. इस कारण पशु चिकित्सक भी इस बीमारी से ग्रसित गौवंश का इलाज करने में खुद को असहाय महसूस कर रहे है.

राजस्थान में वैक्सीनेशन नहीं
विधायक शर्मा ने कहा कि बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस बीमारी से प्रभावित गौवंश के इलाज के लिए दवाईयां और वैक्सीनेशन की पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं. वहीं राजस्थान में सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है. कांग्रेस सरकार केवल झूठी वाह वाही लूट रही है. कोटा सहित बूंदी, बांरा, झालावाड में हजारों गौवंश इससे प्रभावित हो रहे हैं जो गौशाला संचालको व गौपालकों के चिंता का विषय बना हुआ है. समाजसेवी अपने स्तर पर गायों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है. 

पशु चिकित्सालय में कोई संसाधन नहीं
कोटा संभाग सहित राजस्थान के कई संभाग और ग्रामीण क्षेत्र में लम्पी वारयस से गौवंश को बचाने के लिए संसाधनों का अभाव है. पर्याप्त मात्रा में दवाईयां नहीं हैं, ना ही पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध है. इनकी पूर्ति करने के लिए कोई बजट भी नहीं है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लंपी बीमारी से चिंतित है. उन्होंने फोन पर बात कर लंपी बीमारी के इलाज के लिए विधायक कोष से अनुशंषा जारी करने के लिए कहा. इसके बाद विधायक कोष से 10 लाख रुपये पशुपालन विभाग को दिए हैं. इससे चिकित्सकों लंपी बीमारी से ग्रसित गौवंश का इलाज करने में मदद मिलेगी, साथ ही अन्य पशुओं में ये नहीं फैले इसका भी प्रबंध होगा.

ये भी पढ़ें-

Bharatpur News: भरतपुर में लिफ्ट देने के नाम पर किया गैंगरेप, पीड़िता ने शोर मचाकर पुलिस को बुलाया और फिर...

Jaipur: सीएम Ashok Gehlot ने किया केश कला बोर्ड के ‘प्रतीक चिन्ह’ का लोकार्पण, पिछड़े वर्ग के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget