एक्सप्लोरर

'बजट सत्र में एक भी जगह शिव विधानसभा का नाम नहीं', सदन में भावुक हुए रविंद्र भाटी

Rajasthan Politics: शिव विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बजट सत्र में शिव विधानसभा की अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस अनदेखी को लेकर सरकार से सवाल किया.

Rajasthan Budget Session 2024: राजस्थान विधानसभा सत्र में शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बजट सत्र में शिव विधानसभा का एक बार भी नाम नहीं लिया गया है. भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाले बीजेपी शासित राजस्थान में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है.

बजट सत्र के दौरान शिव विधानसभा क्षेत्र के 26 वर्षीय युवा निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पूरे बजट सत्र में शिव विधानसभा का नाम नहीं लिया गया है. रविंद्र सिंह भाटी ने इस अनदेखी को लेकर भजनलाल सरकार से सवाल किया. इस दौरान विधायक अपने क्षेत्र के लोगों के लिए भावुक दिखे.

शिव क्षेत्र का नाम बजट सत्र में न आने पर गुस्साएं भाटी

बजट सत्र में बोलते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मेरे एमपी का चुनाव लड़ने से अगर किसी को कोई नाराजगी है तो हमें बताएं. हमारे लोगों ने आपका क्या बिगाड़ा है. मैंने तमाम मांगें रखी थी. प्रदेश की सरकार की मांग पर मैंने भर-भर के सुझाव भी भेजे, लेकिन बजट सत्र में एक भी जगह शिव विधानसभा का नाम नहीं डाला गया. 

मेरे विधानसभा की जनता ने पूछा कि साहब क्या हुआ, शिव का नाम क्यों नहीं आया? मैंने कहा शायद एमपी का चुनाव लड़ा हूं, इसकी नाराजगी की वजह से नाम नहीं आया. अगर ऐसा है तो इस बात की नाराजगी मुझ पर निकालें, हमारे लोगों ने क्या बिगाड़ा है.

'सरकार अभाव में जी रहें लोगों की ओर देखें' 

विधायक ने कहा कि इस बजट में आपने सीमांत इलाके के लोगों को नकारकर उनके साथ कुठाराघात किया है. हम उन लोगों के लिए मांग कर रहे थे, जो आजादी के बाद अभी तक अभाव में जी रहे हैं पर बदले में उनको कुछ नहीं मिला.

उन्होंने कहा "मैं आपसे और सरकार से आग्रह करता हूं कि जो अभाव में जी रहें हैं, उन लोगों की ओर आप देखें. देश और बॉर्डर मजबूत तब होगा, जब सीमांत के लोग मजबूत होंगे. सीमांत के लोगों को किसी भी चीज की कोई सजा न मिलें.''

ये भी पढ़े: Govardhan Mela 2024: डीग में गोवर्धन मेले की तैयारियां शुरू, CM भजनलाल शर्मा कहां करेंगे भंडारे का आयोजन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget