एक्सप्लोरर

Dungarpur Crime: रेप के बाद नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस के सामने खड़ी हुई ये चुनौती

राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन लोगों ने रेप किया. इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया. वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Dungarpur Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ रेप हुआ और फिर उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इस मामले में जांच कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसके सामने बड़ा सवाल ये है कि नाबालिग छात्रा ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसका पिता कौन है. क्योंकि तीनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर रेप किया.

डूंगरपुर एसपी राशी डोगरा (SP Rashi Dogra) के मुताबिक,पीड़िता ने बताया कि पिछले साल वो होली के बाद टेम्पो में बैठकर सीमलवाडा जा रही थी. इसी दौरान टेम्पो ड्राइवर धनराज मीणा ने ने उसे अपना अपना मोबाइल नंबर दिया था. उसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. टेम्पो ड्राइवर धनराज उससे फोन कर बातचित करता था. उसके बाद मई 2022 एक दिन धनराज ने रात समय उसे फोन किया और अपनी बाइक लेकर उसके घर के पास आ गया. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद घूमाने के बहाने वो उसे एक स्कुल के अंदर लेकर आ गया और उसके साथ रेप किया. उसके बाद ही वो  गर्भवती हो गई . यही नहीं 7 दिसंबर 2022 को उसकी डिलवरी जनरल हॉस्पिटल में हुई थी.उसने एक लडके को जन्म दिया है.  वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने क्या बताया
पीड़िता ने एसपी को  दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ दो और बार रेप किया गया. उसने बताया कि अप्रैल 2022 में भावेश उर्फ गणेश ने भी उसका अपहरण किया था और अपने घर पर ले जाकर उसका रेप किया था. इसी तरह मई 2022 में राजकुमार नाम के युवक ने भी पीड़िता को अपने घर पर ले जाकर उसके  साथ रेप किया था. ये तीनों ही मोबाइल पर उससे बातचीत करते थे और दोस्त हैं. इसके बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

डीएनए जांच से पता चलेगा पिता कौन
डूंगरपुर एसपी राशी डोगरा ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की है. वहीं नाबालिग ने जिस बच्चे को जन्म दिया है उसके और आरोपियों के डीएनए की जांच की जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि बच्चे का पिता कौन है. फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है.

Holi 2023: कोटा में किया गया होली डांडा रोपण, जानिए- कब से शुरू होगा होलाष्टक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget