एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गहलोत के मंत्री सुखराम बिश्नोई का बीजेपी पर निशाना, कहा- गौ प्रेम का ढोंग कर रही पार्टी

श्रम राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में लिखा कि गाय हमारी आस्था से जुड़ा हुआ प्राणी है. गौमाता को हम बेहद श्रद्धा के साथ पूजनीय मानते हैं.

Rajasthan News: पूरे देश में फैल रहे लंपी वायरस (Lumpy Virus) को लेकर राजस्थान में सियासत तेज हो गई है. एक ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश सरकार पर नाकामी का आरोप लगा रही है तो दूसरी ओर गहलोत सरकार के मंत्री गायों की मौत के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

श्रम राज्यमंत्री ने पीएम को लिखी यह बात
राजस्थान सरकार के श्रम राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई ने आज पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में लिखा, "गाय हमारी आस्था से जुड़ा हुआ प्राणी है. गौमाता को हम बेहद श्रद्धा के साथ पूजनीय मानते हैं. आज हमारी गौमाता संकट में है. लंपी स्किन बीमारी के चलते देश के कई राज्यों में गौमाताएं जीवन और मरण के बीच जूझ रही है. आपके चीते लाने की टाइमिंग हमें आहत करती है क्योंकि यही ऊर्जा अगर आप गौमाता की सेवा में लगाते तो सीमित संसाधनों वाली राज्य सरकारों को बड़ा बल मिलता. लेकिन अफसोस कि हमारे बार-बार आग्रह के बावजूद आप इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर रहे हैं."

बिश्नोई ने कहा आगे कहा, "आप ही इस पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं. आपकी पार्टी के नेता दिखावटी गौ प्रेम का ढोंग कर रहे हैं. हालांकि गौमाता ने खुद इसे नकार दिया है. कल राजस्थान विधानसभा के सामने एक बीजेपी विधायक का गौमाता ने बहिष्कार कर दिया. यह आपके संज्ञान में आ चुका होगा." मंत्री बिश्नोई ने पीएम मोदी से लंपी महामारी को राष्ट्रीय महामारी घोषित करने की मांग की है.

बीजेपी ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन
बता दें कि लंपी वायरस को लेकर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार लंपी वायरस से निपटने में नाकाम रही है. कई बीजेपी शासित प्रदेशों में लंपी वायरस से निपटने के लिए राजस्थान के मुकाबले काफी बेहतर इंतजाम हुए हैं.

विधायकों ने भी किए अनूठे प्रदर्शन
श्रीडूंगरगढ़ से सीपीएम विधायक गिरधारीलाल महिला मंगलवार को लंपी वायरस के हालात बयां करने वाला पोस्टर पहनकर विधानसभा पहुंचे. इससे पहले सोमवार को पुष्कर से बीजेपी विधायक सुरेश सिंह रावत लंपी बीमारी और गायों की मौत पर विरोध जताने के लिए अपने साथ एक गाय लेकर विधानसभा पहुंचे थे. विधानसभा के बाहर जब विधायक रावत मीडिया को बयान दे रहे थे तभी गाय रस्सी छुड़ाकर भाग गई.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: नामीबिया से आए चीतों को चीतल खिलाने के विरोध में उतरा बिश्नोई समाज, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Lumpy Virus: घर बैठे आसानी से बना सकते हैं लंपी वायरस से गायों को बचाने के लिए आयुर्वेदिक लड्डू, ये है विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget