एक्सप्लोरर

Rajasthan: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर मंत्री की फटकार, ठेकेदार लापता, 10 दिन में सुधार का अल्टीमेटम

Sirohi News: राजपुरा गांव में केंद्रीय मंत्री के जल जीवन मिशन का निरीक्षण के दाैरान ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही और अधूरा काम छोड़ने का आरोप लगाया. जलदाय विभाग ने अब तक कार्रवाई नहीं की है.

राजस्थान के सिरोही जिले के राजपुरा गांव में केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार द्वारा कार्य में बरती गई लापरवाही की शिकायत की.

इसके बाद ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने पाइपलाइन को नालियों के नीचे डाल दिया. जिससे गांव की अधिकांश सड़कों और नालियों को तोड़ डाला गया. अधूरा कार्य छोड़कर ठेकेदार मौके से नदारद हो गया. वर्तमान में पूरे गांव में कीचड़, गड्ढे और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ. आज भी हालत जस के तस है.

मंत्री ने जताई कड़ी नाराज़गी, ठेकेदार ने नहीं उठाया फोन

केंद्रीय मंत्री श्रीनिवास वर्मा ने मौके पर ही जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता (एक्सईएन) और एसई से कार्य की प्रगति की जानकारी ली. मंत्री ने जब ठेकेदार को बुलाने को कहा, तो अधिकारियों ने बताया कि उसे सूचना दी गई थी, पऱ वह नहीं पहुंचा.

उन्होंने ठेकेदार को तत्काल फोन लगाने को कहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ठेकेदार ने फोन तक नहीं उठाया. यह देख मंत्री ने गहरी नाराज़गी जताई और कार्य की मॉनिटरिंग में हो रही लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई.

सांसद चौधरी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

इस दौरान मौके पर उपस्थित सांसद लुंबाराम चौधरी ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा, आज हालात यह हो गए हैं, कि अधिकारी ठेकेदारों से डरते हैं, जबकि ठेकेदारों को अधिकारियों से डरना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिलेभर में जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में ठेकेदारों द्वारा मनमानी की जा रही है और अधिकारियों की मॉनिटरिंग व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है.

सांसद चौधरी ने जलदाय विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि यदि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं हुआ और गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो विभाग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होंगी.

ग्रामीणों को राहत की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री और सांसद के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों को अब समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद बंधी है. मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़कों और नालियों की मरम्मत कार्य प्राथमिकता से किया जाए और ठेकेदार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए.

तुषार पुरोहित कि रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget