एक्सप्लोरर

राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत के तीखे तेवर, राहुल गांधी और विपक्ष पर साधा निशाना

Rajasthan News: राजस्थान के सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने जोधपुर दौरे में राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने सब-इंस्पेक्टर भर्ती रद्दीकरण पर भी प्रतिक्रिया दी.

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान, सर्किट हाउस में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी 55 साल के प्रौढ़ हैं, लेकिन खुद को युवा कहते हैं. उन्होंने कहा कि इस उम्र में उन्हें परिपक्व होना चाहिए, लेकिन ऐसा नजर नहीं आता. 

मंत्री गहलोत ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द पर प्रतिक्रिया दी

मंत्री गहलोत ने हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट से रद्द की गई सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह अदालत का फैसला है और सरकार इसका स्वागत करती है. गहलोत ने याद दिलाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान लगातार पेपर लीक और नकल के मामले सामने आए थे. एसओजी ने ऐसे माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और आगे भी करेगी.

विपक्ष के नेताओं को सत्ता खोने का फोबिया - अशोक गहलोत 

अविनाश गहलोत ने कहा कि जैसे ही हाई कोर्ट के फैसले की कॉपी सरकार को मिलेगी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी सरकार ने दो साल में जितना काम किया है, उतना काम पूर्व की सरकारें अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर पाईं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को सत्ता खोने का फोबिया हो गया है. सत्ता जाने के बाद भी उनके सिर से उसका नशा नहीं उतरा है, इसलिए उन्हें सरकार की उपलब्धियां दिखाई नहीं देतीं.

बिहार चुनाव पर विपक्ष को कड़ी चेतावनी

बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गहलोत ने कहा कि जब भी कांग्रेस और विपक्ष को हार का डर सताता है, तो वे संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाते हैं. कभी ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं, तो कभी वोट चोरी का आरोप लगाया जाता है.  लेकिन जनता हर बार इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाती है.

उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार भी प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी. मंत्री अविनाश गहलोत विपक्ष पर पूरी तरह हमलावर नजर आए. राहुल गांधी से लेकर गोविंद सिंह डोटासरा और बिहार की राजनीति तक, उन्होंने हर मुद्दे पर तीखे बयान दिए और साफ कहा कि जनता झूठ और भ्रम फैलाने वालों को कभी स्वीकार नहीं करेगी.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget