एक्सप्लोरर

राजस्थान में होगा BJP को नकुसान या कांग्रेस को लगेगा झटका? जानें क्या कहते हैं सट्टा बाजार के आंकड़े

Rajasthan Lok Sabha Poll 2024 Satta Bazar Prediction: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत हासिल होगी, इसको लेकर सट्टा बाजार के भी आंकड़े सामने आ गए हैं.

Rajasthan Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. इससे पहले सट्टा बाजार में भी हलचल तेज हो गई है. चुनावी नतीजों को लेकर सट्टा बाजार की ओऱ से अलग-अलग तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं. उधर, राजस्थान की 25 सीटों को लेकर कहा जा रहा है कि बीजेपी को 6 सीटों को नुकसान हो सकता है.

एनडीटीवी राजस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस के लिए चुरू, झुंझूनू, बाड़मेर-जैसलमेर, सीकर और नागौर सीट पर स्थिति अच्छी दिख रही है. फलोदी सट्टा बाजार का कहना है कि बीजेपी को राजस्थान में छह सीटों पर नुकसान झेलना पड़ सकता है. सट्टा बाजार ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 24 सीटें जीती थीं और एक सीट हनुमान बेनीवाल ने जीती थी जो कि एनडीए का हिस्सा थे. 

रविंद्र सिंह भाटी को लेकर क्या कहता है सट्टा बाजार? 
उधर, राजस्थान में बाड़मेर के निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की चुनाव के दौरान खूब चर्चा रही है. जिनकी जनसभाओं और रैलियों में काफी भीड़ देखी गई है लेकिन यह भीड़ वोटों में तब्दील होती नहीं दिख रही. फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक रविंद्र सिंह भाटी यहां कमजोर स्थिति में दिख रहे हैं.

बाड़मेर से बीजेपी के कैलाश चौधरी और कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल प्रत्याशी हैं. सट्टा बाजार के मुताबिक यहां उम्मेदाराम को जीत हासिल हो सकती है. 

'400 पार' का मुकाम क्या होगा आसान?
मुंबई के सट्टा बाजार ने देशभर में बीजेपी की स्थिति को लेकर आकलन किया है. मुंबई सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी के लिए 400 सीटें जीतना आसान नहीं दिख रहा है लेकिन यह केंद्र में सरकार बनाने में सफल रहेगी. इसके मुताबिक तीसरे चरण के चुनाव के बाद सट्टा बाजार में बीजेपी के लिए गिरावट का रुख देखा गया है. राजस्थान की 25 सीटों पर 19 और 26 अप्रैल को मतदान कराए गए थे. 

(Disclaimer- सट्टा बाजार का आकलन इससे जुड़े लोगों की दिलचस्पी के आधार पर होता है. इसके आंकड़े किसी सर्वे या पोल से नहीं लिए गए होते. ऐसे में इस तरह के आकलन और नतीजों के सही होने के आसार बहुत कम ही होते हैं.) 

ये भी पढ़ें- ड्रग्स के खिलाफ चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, नाकाबांदी कर जब्त की 2 करोड़ की अफीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget