एक्सप्लोरर

'बीजेपी के हाथ निकल रही है नागौर सीट', मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान का वीडियो वायरल

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में दूसरे चरण के लिए 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. चुनाव से पहले कांग्रेस-बीजेपी सहित सभी सियासी दलों और नेताओं में रस्साकशी साफ देखी जा रही है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर शुक्रवार (26 अप्रैल) को वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले का राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस वायरल वीडियो पर मंत्री खींवसर ने अपनी सफाई भी दी है.

इस वीडियो में वह नागौर सीट और कम मतदान का जिक्र कर रहे हैं. खींवसर कम मतदान होने से बीजेपी को बहुत नुकसान होने की बात कह रहे हैं. साथ ही, वह कह रहे हैं कि नागौर लोकसभा सीट हम (यानी बीजेपी) हार रहे हैं. 

लोहावट का बताया जा रहा वीडियो
राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में हुए मतदान के दौरान मतदान फीसदी कम होने के बाद कई राजनेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. अगले चरण में मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए प्रशासन भी कई कार्यक्रम चल रहा है. 

राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो लोहावट विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान की है, जब वह कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे. इसी दौरान किसी ने यह वीडियो बना ली. यह वीडियो अब वायरल हो रही है.

'हमारे हाथ से निकल रहा है नागौर'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 16 सेकंड के इस वीडियो में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या किया है? इस दौरान उनके सात मौके पर मौजूद लोहावट के नेता नेता शांतिलाल शर्मा कहते हैं कि मतदान बहुत कम हुआ है. जिसके जवाब में खींवसर कह रहे हैं कि यह बीजेपी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है.

शांतिलाल वीडियो में कह रहे हैं कि अपने लोगों ने वोट नहीं किया. जिसके जवाब में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर कह रहे हैं नागौर तो हमारे हाथ से निकल रहा है. बीजेपी नेता शांतिलाल, गजेंद्र सिंह खींवसर की बात का समर्थन नहीं करते हैं. शांतिलाल को कहते हुए सुना जा सकता है कि नहीं ऐसा नहीं है. खींवसर कह रहे हैं हमारे लोगों ने हमें वोट नहीं किया और वोट भी नहीं पड़े हैं. 

वायरल वीडियो पर मंत्री ने दी सफाई
वहीं इस वायरल वीडियो पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान सफाई दी है. उन्होंने कहा कि हम तीन लोग जनसंपर्क के दौरान आपस में बात कर रहे थे की वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है. हम बात कर रहे थे कि हो सकता है बीजेपी को नुकसान हो यह हमारे आपस की बात थी. वहां पर किसी ने रिकॉर्ड कर लिया. अब इसको वायरल किया जा रहा है. यह हमारे संगठन के लोगों के साथ आपसी चर्चा थी.

आरएलपी और बीजेपी में कांटे की है टक्कर
बता दें, नागौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने इंडिया गठबंधन से अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों जाट नेताओं के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है. मतदान फीसदी कम हुआ है, यह किस प्रत्याशी के पक्ष में हुआ है. यह तो 4 जून को पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: Ravindra Singh Bhati News: बाड़मेर में वोटिंग के बीच रविंद्र भाटी का सनसनीखेज आरोप, 'EVM पर मेरे नाम के आगे...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget