एक्सप्लोरर

राजस्थान: माउंट आबू में तेदुएं ने घर के बगीचे में घुसकर कुत्ते पर किया हमला,Video आया सामने

Leopard Attacks Dog: एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया, लेकिन कुत्ते ने हार नहीं मानी और किसी तरह जंगली जानवर को भगा दिया. तेंदुए ने उसकी की गर्दन भी काट ली थी.

Mount Abu Leopard Attacks Dog: राजस्थान के माउंट आबू में शुक्रवार (15 नवंबर) को एक तेंदुए ने एक घर के बगीचे में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया. इस हमले सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है. वीडियो दिख रहा है कि सनराइज वैली स्थित घर के बगीचे में एक लैब्राडोर रिट्रीवर का काले रंग का कुत्ता घूम रहा है, तभी तेंदुआ बगीचे की दीवार को पार कर कुत्ते पर झपट्टा मार देता है.

तेंदुए को कुत्ते की गर्दन काटते और पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि कुत्ता खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है. इसी दौरान एक महिला कुत्ते की चीख सुनकर चिल्लाने लगी, तभी तेंदुआ कुत्ते को छोड़ देता है और वहां से भाग जाता है. इसके बाद महिला घर से बाहर आती है, तो कुत्ता उसके साथ वापस घर के अंदर चला जाता है.

जयपुर में पिटबुल और तेदुएं की भिड़त
सूत्रों के मुताबिक, महिला की पहचान माला कुमारी के रूप में हुई, वह घर की मालकिन हैं. उस घर का इस्तेमाल पेइंग गेस्ट के रूप में किया जाता है. वहीं जयपुर में शिकार के लिए आबादी क्षेत्र में घुसे तेंदुए को एक कुत्ते ने वापस उल्टे पांव भगा दिया. काफी देर तक तेंदुए और कुत्ते के बीच जमकर संघर्ष हुआ, लेकिन कुत्ते ने हार नहीं मानी. 

हालांकि, लड़ाई में पालतू जानवर गंभीर रूप जख्मी जरूर हुआ है. दरअसल, यह घटना जयसिंहपुरा खोर इलाके के मानबाग की है, जहां शुक्रवार तड़के भेरुजी मंदिर परिसर में एक तेंदुआ पिटबुल के बीच जमकर संघर्ष हुआ. लेकिन कुत्ते ने तेंदुए को ओंधे मुंह जमीन पर पटक दिया. इसके बाद महज 10 सेकेंड में ही तेंदुए को जान बचाकर वापस जंगल की तरफ भागना पड़ा. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है.

ये भी पढ़ें- जालौर में रेलवे टेंडर दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, जानें पुलिस ने कैसे रिफंड करवाई राशि?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget