एक्सप्लोरर

Rajasthan News: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार लेडी ड्रग इंस्पेक्टर ने दी अजीबोगरीब सफाई, सुनकर हैरान रह गई एसीबी की टीम

Rajasthan: एसीबी की टीम ने एक लेडी ड्रग इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने अजीबोगरीब सफाई दी है. जिसे सुनकर एसीबी की टीम हैरान रह गई.

राजस्थान में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक लेडी ड्रग इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया तो लेडी इंस्पेक्टर ने एसीबी टीम के सामने अपनी सफाई पेश की.

लेडी इंस्पेक्टर ने कहा ''यह रुपए में ले रही हूं यह अकेले मेरे लिए नहीं है ऊपर तक देना पड़ता है. नहीं देने पर ऊपर वाले कहते हैं कि बीकानेर ट्रांसफर कर देंगे.'' ऐसा सुनते ही एसीबी टीम भी चौंक गई. इंस्पेक्टर सिद्धि कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीबी की टीम घर व अन्य ठिकानों पर जांच कर रही हैं. ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धि कुमारी पर 500 मेडिकल स्टोर के निरीक्षण की जिम्मेदारी है.  

Russia Ukraine War: राजस्थान के मंत्रियों ने यूक्रेन से लौटे छात्र का दिल्ली एयरपोर्ट पर मनाया जन्मदिन, जानें खास बात

जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक बी.एल.सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष टीम को एक परिवादी ने शिकायत दी कि उसके मेडिकल स्टोर पर किये गये निरीक्षण की रिपोर्ट में कोई कमी नहीं निकालने की एवज में ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से 10 हजार रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत की टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को  5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. परिवादी मेडिकल स्टोर के मालिक से रिश्वत के रुपए लेने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धि कुमारी रेस्टोरेंट्स पहुंची और एसीबी के हत्थे चढ़ गई.

जयपुर के मेडिकल कारोबार बाजार सेठी कॉलोनी का भी जिम्मा लेडी ड्रग्स इंस्पेक्टर को दिया गया है. एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी.

इसे भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट में वकीलों ने दी चीफ जस्टिस को विदाई, जानें- किस बात के लिए मांगी माफी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget