एक्सप्लोरर

पिता ना करें बेटियों की शादी की चिंता, महीने के कम से कम 250 रुपए बचाकर इस योजना से होगा बड़ा फायदा

Udaipur News: डाक विभाग से सुकन्या समृद्धि योजना चल रही है. इस योजना के तहत 0-10 वर्ष की बेटियों का बचत खाता खोला जा सकता है. कम से कम माह में 250 और अधिकतम साल में 1.50 लाख रुपए जमा करवा सकते हैं.

Rajasthan Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म होने के बाद पिता को उसकी पढ़ाई-लिखाई (Education) और अच्छा भविष्य बनाने के साथ ही उसकी शादी (Marriage) की चिंता होती है. पिता अथक प्रयास कर इन सारी चीजों को पूरा भी करते हैं लेकिन अब इसे लेकर चिंता करने की बात नहीं है. महीने में कम से कम 250 रुपए भी आप सेविंग करोगे तो बेटी की उम्र 21 होने के बाद एक सम्मानजनक राशि मिलेगी. यही नहीं जरूरत पड़ने पर 10वीं पास होने पर 50 प्रतिशत राशि को निकाल भी सकते हैं. 

ऐसे मिलेगा लाभ
डाक विभाग से सुकन्या समृद्धि योजना चल रही है. इस योजना के तहत 0-10 वर्ष की बेटियों का एक बचत खाता खोला जा सकता है. इसमें कम से कम माह में 250 रुपए और अधिकतम साल में 1.50 लाख रुपए जमा करवा सकते हैं. डाक विभाग की तरफ से योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार कैम्प लगाए जा रहे हैं. जागरूकता फैलाकर लोगों को योजना से जोड़ा भी जा रहा है.

योजना के बारे में जानें
● खाता किसी भी डाकघर में 10 वर्ष तक की बालिका का जन्म प्रमाण-पत्र व माता-पिता/ वैधानिक संरक्षक का फोटो पहचान पत्र / निवास प्रमाण पत्र देते हुए खुलवाया जा सकता है.
● खाते पर 7.6 की उच्च दर से वार्षिक ब्याज के अतिरिक्त आयकर में छूट भी देय है.
● खाता कम से कम 250/ रूपये जमा करवाते हुए खोला जा सकता है.
● एक वित्त वर्ष में न्यूनतम  250 रुपए व अधिकतम 1,50,000 रुपए की राशि 100 गुणाकों में जमा की जा सकती हैं. 
● राशि नगद, चैक अथवा डिमाण्ड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा की जा सकती है. 
● आईपीपीबी (IPPB) खाताधारक ऑनलाईन भी इस खाते में पैसे जमा करा सकता है. 
● खाते में राशि इसे खोलने की तारीख से 21 वर्ष के बाद या बालिका के विवाह से एक पूर्व खाता बंद कर प्राप्त की जा सकती है. 
● एक बालिका के नाम से पूरे भारत वर्ष में केवल एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. 
● एक माता-पिता / वैधानिक संरक्षक द्वारा अधिकतम दो बालिकाओं का खाता खुलवाया जा सकता है।
● खाते को भारत के किसी भी डाकघर में अंतरण करवाया जा सकता है.
● खाताधारक की उच्चतर शिक्षा, बालिका की 18 वर्ष की आयु के पश्चात अथवा 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर जमा राशि के 50 प्रतिशत तक की राशि को निकालने की सुविधा. 

बालिका का खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
● बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (स्कूल की मार्कशीट / ग्राम पंचायत/ नगरपालिका का जन्म प्रमाण पत्र / अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र मान्य कोई भी एक) 
● माता-पिता / वैधानिक संरक्षक का फोटो पहचान पत्र / आधार कार्ड, तीन फोटो.

ये भी पढ़ें: 

Udaipur: चाय में जहर मिलाकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या, अब जिंदगी भर भुगतनी होगी ये सजा

Rajasthan: रिश्वत लेते पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर, बोली- ये मेरे अकेले के लिए नहीं, ऊपर तक देना पड़ता है नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget