एक्सप्लोरर

Rajasthan: बच्चों के बिहेवियर पर रखें नजर, छोटी बातों पर उठा लेते हैं गलत कदम...जानें क्या कहते हैं Doctor

Udaipur News: उदयपुर (Suicide) संभाग में सुसाइड से जुड़े केस लगातार सामने आ रहे हैं. इसे लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय  के मनोरोग विभाग के चिकित्सक डॉ सुशील खेराडा ने बेहद अहम बातें बताई हैं.

Rajasthan Doctors on Children Behavior: उदयपुर (Udaipur) जिले के फलासिया तहसील में स्कूल के अंदर पिता ने बेटी को थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज होकर बेटी ने आत्महत्या (Suicide) कर ली. ये अकेला मामला नहीं है, उदयपुर संभाग में सुसाइड से जुड़े केस लगातार सामने आ रहे हैं. कोई आर्थिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है तो कोई पढ़ाई को लेकर. बच्चों और बड़ों की मानसिक स्थिति में हो रहे परिवर्तन, उनके बिहेवियर में क्या बदलाव आया है और कैसे इसे रोक सकते हैं इसको लेकर एबीपी न्यूज ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय (Maharana Bhupal Hospital) के मनोरोग विभाग के चिकित्सक डॉ सुशील खेराडा (Dr Sushil Kherada) से खास बात की है.

बच्चों की आदतों पर रखना चाहिए ध्यान 
बातचीत के दौरान डॉ खेराडा ने बताया कि बच्चों की मानसिक स्थिति आनुवंशिक तो होती ही है इसके साथ ही माता-पिता, दोस्त और स्कूल के शिक्षकों के माध्यम से भी बदलती है. क्योंकि, बच्चों के सीखने के यही तीन स्त्रोत होते हैं. ऐसे में माता-पिता को हर दिन अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि वो क्या सीख रहा है और क्या आदतें होती जा रही हैं. फिर उन्हें पीटने के बजाय प्यार से और उनका दोस्त बनकर उन्हें समझना चाहिए. अगर बच्चा 14-17 साल का है और परेशान दिखे तो उसके दोस्तों और करीबियों से भी बात करनी चाहिए. 

2 स्थितियों में होती है आत्महत्या
डॉ खेराडा ने बताया कि 2 स्थितियों में आत्महत्या होती है. एक तो तुरंत भाव आने पर और दूसरी प्लानिंग के साथ. तुरंत भाव आने या कहें इंस्टेंट सुसाइड को रोक तो नहीं सकते लेकिन समझ जरूर सकते हैं. जैसे कि माता-पिता को देखना होगा कि बच्चा किन बातों से ज्यादा चिढ़ रहा है, किस बात पर जल्दी गुस्सा हो जाता है, कौन सी बात उसे सबसे ज्यादा अच्छी लगती है. इन्हीं के अनुसार बच्चों को ट्रीट करना चाहिए. दूसरा होता है प्लानिंग के साथ आत्महत्या, जैसे कोई बच्चा या बड़ा किसी परेशानी से गुजर रहा है तो उसमें ये जरूर देखने को मिलेगा कि वो परेशान है. ऐसे व्यक्ति को कभी अकेला ना छोड़ें, हमेशा उसके साथ रहें. उससे परेशानी के बारे में पूछे. अगर फिर भी नहीं संभल पा रहा है तो डॉक्टर के पास ले जाएं और कॉउंसलिंग कराएं.


Rajasthan: बच्चों के बिहेवियर पर रखें नजर, छोटी बातों पर उठा लेते हैं गलत कदम...जानें क्या कहते हैं Doctor

कोरोना की वजह से बदला है बिहेवियर
डॉ खेराडा ने ये भी बताया कि कोरोना के कारण बच्चों में एडिक्शन के भी कई मामले आए हैं. लॉकडाउन में घर पर रहने के दौरान मोबाइल से ज्यादा जुड़ाव हो गया और अब जब स्कूल खुले तो उनका अलग ही बिहेवियर हो गया. ऐसे बच्चों के मामले आने पर उनके माता-पिता को बच्चों को हैंडल कैसे किया जाए इसके बारे में बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे राजस्थानी छात्रों ने कहा- भयावह हैं हालात, बचने के लिए कर रहे हैं ये उपाय

Rajasthan Old Pension Scheme: सीएम गहलोत ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, जानें कर्मचारी संगठनों ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget