एक्सप्लोरर

Jodhpur Weather: मारवाड़ में कई जगह पर बारिश, आठ जनवरी तक रहेगी कंपकंपी वाली ठंड

Rajasthan Weather Update: पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. राजस्थान में इस दौरान खून जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने ठंड को लेकर जानकारी दी है.

Weather Update: पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है जो कि अब तीन दिन तक और रहेगा. ऐसा मौसम विभाग ने पूर्व में अंदेशा जताया था. पूरे प्रदेश सहित मारवाड़ में कई जगह पर बारिश हुई. उसके बाद सर्दी लगातार कहर बरपा रही है. आसमान में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाओं में कंपकंपी छूट रही है. खून जमा देने वाली सर्दी इन दिनों मारवाड़ में देखी जा रही है. कड़ाके की ठंड में आम जनजीवन और कामकाज की भी दिनचर्या पूरी प्रभावित हो चुकी है.

जारी रहेगी कंपकंपी वाली ठंड
मौसम विभाग ने आगामी आठ जनवरी तक मौसम के यथावत रहने की संभावना जताई है. नौ के बाद मौसम साफ होना शुरू होगा. इसके बाद शीतलहर चल सकती है. देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी और प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल बारिश का मौसम बना हुआ है. गत दस दिनों से प्रदेश में कड़ाकें की ठंड पडने लगी है. बारिश से एक तरफ अन्नदाता के चेहरे खिले हुए हैं तो दूसरी तरफ शहरी लोगों की दिनचर्या में काफी परिवर्तन देखने को मिला है. जोधपुर शहर में आज भी बादल छाए हुए हैं. साथ ही शीतल बयार ने कंपकंपी को बढ़ा दिया है. 

राहत मिलने के आसार
कोविड संक्रमण बढने से राज्य सरकार ने आठवीं तक बच्चों के स्कूलों को आगामी आदेश 17 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है. नौनिहालों को भरी सर्दी में स्कूल जाने से बचना पड़ गया है. स्कूलों का शीतकालीन अवकाश भी दो जनवरी को खत्म हुआ था. दो दिन स्कूल जाने के बाद अब फिर से अवकाश हो गया है, हालांकि ऑनलाइन क्लासेज जारी है. प्रदेश में अब भी आठ जनवरी तक मावठ के आसार बने हुए हैं. एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. आगामी सप्ताह में सर्दी से राहत मिलने के आसार नजर आने लगेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राजस्थान में स्कूल खोलने पर बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

Rajasthan Night Curfew: राजस्थान में नाइट कर्फ्यू का एलान, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget