एक्सप्लोरर

Rajasthan Viral Video: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवकों को उड़ाया, गाड़ी के नीचे फंसी बाइक को घसीटते ले गया ड्राइवर, देखें वीडियो

Jodhpur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिससे गाड़ी का ड्राइवर घबराकर गाड़ी वहां से भगा ले गया.

Jodhpur Road Accident New: राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना रविवार (28 जनवरी) को सामने आई है. एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी सवार ने सड़क पर चल रहे बाइक सवार दो युवकों को उड़ा दिया. दोनों युवक दूर जाकर गिर गए. यह देख ड्राइवर स्कॉर्पियो रोकने की बजाय भागने लगा स्कॉर्पियो के नीचे फंसी बाइक को ड्राइवर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया.

मौके पर मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर उसे पकड़ लिया. स्कॉर्पियो के नीचे फंसी बाइक को घसीटते हुए ले जाने के दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने इसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना की सूचना मिलते ही कुड़ी भगतासनी पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्कॉर्पियो सवार को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त किया गया. वहीं मोटरसाइकिल सवार संगरिया निवासी निहाल सिंह राजपुरोहित व पुखराज माली को इस घटना में हल्की छोटे आई हैं. उन दोनों का प्राथमिक उपचार करवाया गया.

थाना अधिकारी ने बताए ये बात
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना SHO देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को कुड़ी थाना क्षेत्र के महिला थाने के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिससे गाड़ी का ड्राइवर घबराकर गाड़ी वहां से भाग ले गया. लेकिन इस टक्कर के बाद बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई थी उसको घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गया. पीछा कर रहे कुछ युवकों ने गाड़ी को घेर कर रोक लिया. हमें सूचना मिलते पुलिस की चेतन मौके पर पहुंची. स्कार्पियो सवार नरेंद्र व्यास को हिरासत में लिया गया. साथ ही उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया गया है.

लोगों ने कर दी स्कार्पियो सवार के साथ मारपीट 
कुड़ी पुलिस थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है. सड़क पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दौड़ रही है. उसके आगे नीचे की ओर मोटरसाइकिल फंसी है. लोगों से बचने के लिए भागने की कोशिश करने के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी एक बिजली के पोल से टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई है. इस तरह की दुर्घटना को देखकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी आक्रोश नजर आया लोगों ने स्कार्पियो सवार के साथ मारपीट भी कर दी थी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: OLX पर गाड़ी बेचने, शादी में मेकअप के बहाने बुलाकर करते थे ठगी, मेवात में अब पुलिस ने चलाया ऑपरेशन 'वज्र प्रहार'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget