एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने लगाई धारा 144, बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर रहेगी पाबंदी

जोधपुर शहर में धारा 144 लगाया गया है. इस आदेश के तहत आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश दिया है. यह आदेश 9 अगस्त से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा.

Rajasthan News: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यपालक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार बंसल ने मंगलवार को आदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के देखते हुए और आगामी त्योहारों मोहर्रम, रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस, नवरात्र, दुर्गाष्टमी, विजयादशमी के साथ ही विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया. पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है. उन्होंने बताया कि यह आदेश 9 अगस्त से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा.
 
इस आदेश के तहत कमिश्नरेट में आने वाले सार्वजनिक मार्गों और स्थलों पर बिना इजाजत समस्त प्रकार की रैली, जुलूस, प्रदर्शन, सभा और शोभा यात्रा इत्यादि के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा आयोजित उपरोक्त श्रेणी के आयोजनों और विवाह समारोह, बारात और शव यात्रा पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा.

Udaipur News: CM अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- आदिवासियों के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाए

इन पर नहीं लागू होगा कानून 
इसी प्रकार कमिश्नरेट में आने वाला कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्र, लाठी लेकर सार्वजनिक स्थान पर विचरण नहीं करेगा. न ही ऐसे अस्त्र, शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्रों का किसी प्रकार से प्रदर्शन करेगा, लेकिन यह प्रतिबंध शस्त्र अनुज्ञापत्र स्वीकृत या नवीनीकरण संबंधी और थाने में जमा कराने के लिए जाने पर लागू नहीं होगा. सिख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक परम्परा के अनुसार नियमानुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट होगी. यह प्रतिबंध सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान सशस्त्र बल, सिविल पुलिस, होमगार्ड, सेना और अन्य राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों, जो कि कानून और शांति व्यवस्था के संबंध में अपने साथ हथियार रखने को अधिकृत किए गए हैं उन पर लागू नहीं होगा.
 
इन पर रहेगी पाबंदी
इस आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति इस दौरान किसी भी प्रकार के घातक रासायनिक पदार्थ, विस्फोट और घातक तरल पदार्थ बोतल या अन्य किसी पात्र में लेकर नहीं घुमेगा. धार्मिक भावना भड़काने वाले भाषण, नारे नहीं लगायेगा और ना ही किसी भी स्थान पर ऐसे नारे लिखे जायेंगे. इसके साथ ही आपतिजनक, भद्दे, अश्लील भाषण, नारे, गीत इत्यादि का प्रयोग नहीं करेगा. जिससे सद्भावना, सामाजिक समरसता की भावना को ठेस पहुंचे.

इन धाराओं में की जाएगी कार्रवाई 
इसी प्रकार आयुक्तालय क्षेत्राधिकार में डीजे(स्वचालित वाहन पर अधिरोपित इलेक्ट्रॉनिक ध्वनि प्रसारण यंत्र) का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. कोई भी व्यक्ति इन्टरनेट और सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सअप,  इत्यादि के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और जाति विद्वेष या उन्माद को बढ़ावा देने वाली सामग्री का प्रकटन, प्रयोग या प्रसार नहीं करेगा.आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 और अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी.

Bharatpur News: सांसद रंजीता कोली पर चौथी बार फिर हुआ हमला, मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने उठाया CISF पर सवाल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget