एक्सप्लोरर

JEE Mains Exam: 24 जनवरी की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इन दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं छात्र

जेईई-मेन परीक्षा की शुरूआत 24 जनवरी से होने जा रही है. वहीं करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए स्वयं के रिपोर्टिंग टाइम पर रिपोर्ट करना है.

JEE Main Exam 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की शुरूआत 24 जनवरी से होने जा रही है. पहले दिन 24 जनवरी को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा से इसकी शुरूआत होगी. यह परीक्षा छह दिनों और 12 शिफ्टों तक चलेगी. इसके बीच 28 जनवरी को एक शिफ्ट में बीआर्क की परीक्षा होगी. वहीं बीई-बीटेक की परीक्षा प्रत्येक दिन सुबह 9 से 12 और दोपहर में 3 से 6 के बीच में होगी. 

इस वर्ष जनवरी ( पहले सेशन) की परीक्षा के लिए कुल 9 लाख 12 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.  पहले सेशन के लिए भारत में 290 परीक्षा शहर और विदेशों में 18 शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को एडमिट कार्ड रिलीज करने के साथ ही नोटिफिकेशन भी जारी किया. इसमें स्पष्ट किया गया है कि शनिवार को केवल 24 जनवरी को परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं. इस तारीख के बाद होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा दिन से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे. इसी प्रकार 25 जनवरी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 22 जनवरी को जारी किए जाएंगे. 

विद्यार्थी न हो अनावश्यक रूप से परेशान
विद्यार्थी को चाहिए कि अनावश्यक रूप से परेशान नहीं हों और दिए गए नोटिस के अनुसार दो दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है. कोटा में बिट्स एंड बाइट्स, वाइबल एजुकेशन, डिजिटल डेस्क और शिवज्योति स्कूल के केन्द्र पर परीक्षा होगी. ऐसे विद्यार्थी जिनके फोटो और सिग्नेचर स्पष्ट नहीं हैं, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं. ऐसे विद्यार्थियों को अपने कैंडिडेट लॉगइन पर जाकर अपलोड इमेजेज को चेक करना होगा. एनटीए द्वारा इन विद्यार्थियों को अपलोड इमेजेज में कमी पाए जाने पर उन्हें सही करने या दोबारा अपलोड करने का मौका दिया जाएगा.

परीक्षा केन्द्र भी जाएंगे बदले
वहीं ऐसे विद्यार्थी जिनकी बोर्ड परीक्षा और जेईई-मेन परीक्षा एक ही दिन है. या ऐसे विद्यार्थी जिनको चारों विकल्पों में से कोई परीक्षा शहर आवंटित नहीं किया गया है. ऐसे विद्यार्थियों द्वारा एनटीए को ई-मेल किया जा रहा है. वहीं बीई-बीटेक परीक्षा 12 शिफ्टों में 24 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य होगी. बीआर्क की परीक्षा 1 शिफ्ट में 28 जनवरी को होगी. विद्यार्थी जेईई-मेन वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
 
विद्यार्थियों के लिए अहम सुझाव
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए स्वयं के रिपोर्टिंग टाइम पर रिपोर्ट करना है. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे. विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी. साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा.  प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ के अंगूठे का निशान और स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा.

इन चीजों को साथ ले जा सकते हैं विद्यार्थी
विद्यार्थी को स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे.  यही नहीं विद्यार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ, सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लानी होगी. विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही मोटे सोल के जूते और बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी. विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ कार्य  के लिए 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएंगी. जो नाम और रोल नंबर लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगी. साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र और सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी बताए गए स्थान पर छोड़ना होगा. वहीं शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा. साथ ही इन्हें स्क्राइब एनटीए द्वारा ही दिया जाएगा.
 
आधार नहीं होने पर देना होगा डिक्लरेशन
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया इस वर्ष प्रथम बार जेईई-मेन आवेदन को आधार से लिंक किया गया था. जिससे वो स्टूडेंट्स जिनका नाम जन्म, तारीख, जेंडर और  आधार कार्ड से आवेदन के दोरान वेरिफाई नहीं हुए थे. उन्हें प्रवेश पत्र के दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा. साथ ही उन्हें ये अंडरटेकिंग परीक्षा के समय दिखाकर ही प्रवेश  दिया जाएगा. इस पर एनटीए स्पेशल परीक्षक के सिग्नेचर कर इसे वहीं जमा करवाना होगा.

पैर काटे, आंखें निकाली, फिर कर दी थी 3 की हत्या, 14 साल बाद 19 को उम्रकैद, 4 महिलाएं भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget