एक्सप्लोरर

Jaisalmer News: करोड़ों साल पहले जैसलमेर में घूमते थे डायनासोर, शोध टीम को मिले जीवाश्म, 2014 में मिले थे पंजे के निशान

Rajasthan News: जैसलमेर में आज भले ही थार रेगिस्तान है, लेकिन 16.7 करोड़ साल पहले इस धरती पर दुनिया का सबसे पुराना शाकाहारी डायनासोर रहा करता था. रिसर्च के दौरान डायनासोर के जीवाश्म मिले थे.

Rajasthan Dinosaur News: पश्चिमी राजस्थान के रेतीले धोरों की धरती जैसलमेर जिले में पिछले लंबे समय से चल रहे. शोध के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) को जैसलमेर जिले में लंबी गर्दन वाले शाकाहारी डायनासोर के सबसे पुराने जीवाश्म अवशेष मिले हैं. जिससे यह साफ स्पष्ट होता है कि भारत डायनासोर के क्रमिक विकास का प्रमुख केंद्र था. डायनासोर की यह प्रजाति लगभग 16.7 करोड़ वर्ष पुरानी है. इसे थायोसॉरस इंडेक्स नाम दिया गया है. क्योकि ये जीवाश्म डायनासोर की प्रजाति पश्चिमी राजस्थान के थार के रेगिस्तान में पाए गए है.

जैसलमेर में आज भले ही थार रेगिस्तान है, लेकिन 16.7 करोड़ साल पहले इस धरती पर दुनिया का सबसे पुराना शाकाहारी डायनासोर रहा करता था. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के वैज्ञानिक देवाशीष भट्टाचार्य, कृष्ण कुमार, प्रज्ञा पांडे और त्रिपर्ण घोष ने 2018 में रिसर्च शुरू किया था. जिले के थाईयात गांव की पहाड़ियों में रिसर्च के दौरान सबसे पुराने शाकाहारी डायनासोर थायोसॉरस के जीवाश्म मिले थे. जिसमे सबसे ज्यादा डायनासोर की रीढ़, गर्दन, सूंड, पूछ और पसलियों की हड्डियों के जीवाश्म मिले थे. 

वे शाकाहारी होते थे
शोधकर्ताओं का कहना है कि डायनासोर की प्रजाति में थायोसॉरस काफी प्राचीन है. आईआईटी रुड़की के सेंटर में सुनील बाजपे और देबजीत दत्ता ने 2022 में रिसर्च शुरू की, अगस्त 2023 के पहले सप्ताह में रिसर्च पूरी होने पर वैज्ञानिक निष्कर्ष पर पहुंचे हैं.  वैज्ञानिकों के अनुसार डायनासोर के पुराने परिवार डायक्रेओसोराइड सोरोपॉड्स में रखा गया है. इस परिवार के डायनासोर की गर्दन लंबी और मुंह छोटे होते है वे शाकाहारी होते थे. 

2014 में डायनासोर के पंजे के निशान खोजे गए थे
इससे पहले थाईयात गांव की पहाड़ियों में 2014 में डायनासोर के पंजे के निशान खोजे गए थे. डायक्रेओसोराइड सोरोपॉड्स 40 फ़ीट लंबे होते थे. थायोसॉरस के रूप में भारत मे पहली बार एक डायक्रेओसोराइड सोरोपॉड्स मिला है. यह करीब 40 फीट लंबे होते थे. डायनासोर का यह परिवार डिप्लॉयडोसाइट डायनासोर प्रजाति में आता है. भारत में इससे पहले किसी डिप्लॉयडोसाइट का जीवाश्म नहीं मिला है.

एशिया और अमेरिका में मौजूद होने की उम्मीद है
इससे पहले डायनासोर पर हुए. शोध में सामने आया ताकि सबसे पुराना डिप्लॉयडोसाइट लगभग (164-166  मिलियन वर्ष पुराना) था. डायनासोर के पूर्वजों के एशिया और अमेरिका में मौजूद होने की उम्मीद है. शोधकर्ताओं ने कहा कि डायनासोर के सबसे पुराने जीवाश्म अवशेष मिलने से यह पता चलता है कि भारत में हुई ताजा खोज ने चीन की खोज में मिले जीवाश्म को 10 से 30 लाख साल पीछे छोड़ दिया है. वैज्ञानिकों के अनुसार इन सभी खोजों को जोड़कर देखें तो पक्के सबूत मिलते हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप डिप्लॉयडोसाइट डायनासोर की उत्पत्ति भारत डायनासोर के क्रमिक विकास का प्रमुख केंद्र था.

ये भी पढ़ें: Watch: लोकसभा में हनुमान बेनीवाल ने सरकार को घेरा, मणिपुर घटना पर कहा- 'अच्छा होता प्रधानमंत्री पहले ही...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget