एक्सप्लोरर

Rajasthan: साधुमार्गी जैन संघ के शासन प्रभावक सेवंत मुनि का देवलोक गमन, बुधवार को ब्यावर मोक्षधाम में होगा अंतिम संस्कार

Beawar News: ब्यावर के समता भवन में विराजे शासन प्रभावक सेवंत मुनि ने संथारा लिया है. संत के संथारा लेने की खबर सुनते ही कई शहरों के श्रावक दर्शन के लिए ब्यावर पहुंच रहे हैं.

Rajasthan Jain Saint Sewant Muni Passes Away: अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ आचार्य नानेश के प्रथम शिष्य शासन प्रभावक सेवंत मुनि (Sewant Muni) का संथारा सहित देवलोक गमन हो गया है. मुनिश्री ने 78 वर्ष की उम्र में मंगलवार शाम 6:31 बजे अंतिम सांस ली. वो बीते करीब 18 साल से ब्यावर के समता भवन में स्थिरवास कर रहे थे. बुधवार को यहीं उनके अंतिम संस्कार की रस्म निभाई जाएगी. मुनि के देवलोक होने की खबर से सकल जैन समाज (Jain Community) में शोक छा गया है.

भीलवाड़ा के बनेड़ा गांव में हुआ था जन्म
संघ सदस्य नोरतमल बाबेल ने बताया कि मुनिश्री को देशभर में तपस्वी राज बापजी महाराज के नाम से जाना जाता था. उनका जन्म 31 अक्टूबर 1944, कार्तिक सुदी 15 संवत 2000 को भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा गांव में हुआ था. 9वीं कक्षा तक अध्ययन करने के बाद 19 वर्ष की आयु में कार्तिक सुदी 3 संवत 2019 के पावन दिन उन्होंने गुरु आचार्य गणेशीलाल महाराज की आज्ञा से युवाचार्य नानालाल महाराज उदयपुर में दीक्षा ग्रहण की थी. कल 6 जून 2022, जेठ सुदी 2 संवत 2079 की शाम 4.40 बजे विजय मुनि महाराज ने उन्हें तिविहार संथारा ग्रहण कराया था. आज 7 जून 2022 की शाम को 6.31 बजे संथारा सीज जाने से देवलोकगमन हो गया. उनके सांसारिक जीवन में 4 भाई व तीन बहन हैं.

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े भक्त
सोमवार को संत के संथारा लेने की खबर सुनने के बाद से ही कई शहरों के श्रावक-श्राविकाएं दर्शन के लिए ब्यावर पहुंच रहे हैं. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतमचंद रांका, स्थानीय अध्यक्ष अरविंद मूथा, महामंत्री चेतन कुमार हींगड़ सहित सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए यहां आए हैं.

बुधवार सुबह किया जाएगा अंतिम संस्कार
मुनिश्री का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा. ब्यावर के समता भवन से सुबह 7.15 बजे डोल यात्रा प्रस्थान करेगी. यहां से हिंदू सेवा मोक्षधाम तक वैकुंठी निकाली जाएगी. मोक्षधाम में उनके सांसारिक परिवार के लोग व समाज सदस्य अंतिम संस्कार की रस्म निभाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Jaipur में तेज रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, जान लें वरना देना पड़ सकता है जुर्माना

Rajya Sabha Election: उदयपुर के होटल में Congress विधायकों के लिए रखा गया था मैजिक शो, सीएम गहलोत ने भी उठाया लुत्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget