एक्सप्लोरर

Rajasthan News: क्या राजस्थान में वाकई में पेट्रोल-डीजल की हो रही किल्लत? जानें सच्चाई

Rajasthan Petrol Diesel News: राजस्थान में पिछले दो-तीन दिनों से ये अफवाह है कि राज्य में पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं. जानें सच्चाई क्या है?

Rajasthan Petrol Pump: आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाते हुए पेट्रोल डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है. जिससे तेल की कीमतों को नियंत्रित किया जा सके. लेकिन राजस्थान में पिछले दो-तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल पंप ड्राई होने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. वहीं अब राजस्थान में दो तेल कंपनियों HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) और BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने घाटा कम करने के लिए तेल की राशनिंग शुरू कर दी गई है. 

'पेट्रोल डीजल की किसी तरह की किल्लत नहीं'
राजस्थान पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रवक्ता शुभम गुलेचा से एबीपी न्यूज़ ने खास बातचीत की. राज्य में पेट्रोल-डीजल की किल्लत है या फिर अफवाह के सवाल पर शुभम गुलेचा ने बताया कि पेट्रोल डीजल की किसी तरह की किल्लत नहीं है. पेट्रोलियम कंपनी पहले हमें क्रेडिट देती थीं, लेकिन अब चैटिंग बंद कर दिया गया है. एडवांस पेमेंट जमा कराने पर ही गाड़ी लोड की जाती है, इसको लेकर अधिकतर पेट्रोल पंप के मालिकों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है, क्योंकि एडवांस पेमेंट का अमाउंट बड़ा होता है.

एडवांस पेमेंट पर बराबर मिल रहा तेल
गुलेचा ने आगे कहा, जो पंप का मालिक एडवांस पेमेंट कर रहा है उसको माल बराबर मिल रहा है. पेमेंट एडवांस नहीं होने पर कंपनी से गाड़ी लोड नहीं हो रही है. किसी तरह के पेट्रोल डीजल की किल्लत नहीं है पेट्रोल डीजल की किल्लत को लेकर यह सिर्फ अफवाह है. पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा पेट्रोल पंप को माल लोड करने से पहले एडवांस पेमेंट लेने का नियम शुरुआत से ही लागू है. कुछ एक लोगों को राहत देने के लिए पैटर्न कंपनियां क्रेडिट में देना शुरू किया जो कि अब क्रेडिट बंद कर दिया गया है.

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, वेबसाइट्स के अलावा SMS से भी चेक कर सकते हैं परिणाम

ग्रहकों ने बताई सच्चाई
एक पेट्रोल पंप पर मार्केटिंग का काम करने वाले नागर डीजल भरवाने के लिए पहुंच थे, उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है. मेरा ट्रैवलिंग का जॉब है और मैं रोजाना पेट्रोल-डीजल भरवा रहा हूं, मुझे कहीं पर भी कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल को लेकर झूमर जरूर सामने आ रहा है कि पेट्रोल-डीजल खत्म हो चुका है. किल्लत के चलते कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है जिस किसी पेट्रोल पंप पर हम जा रहे हैं वहां पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है. वहीं आशीष कुमार ने बताया कि मुझे गाड़ी में डीजल डलवाना था, लेकिन डीजल के लिए मैं बासनी से इतना दूर आया हूं, क्योंकि बीच में आने वाले दो-तीन पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं था.

कंपनियों का दावा- 12 से 15 रु./लीटर तक हो रहा घाटा
21 मई को केंद्र ने पेट्रोल पर 9.55 रु. और डीजल पर 7.20 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी. पहले से ही तेल की कीमतों में उछाल पर ब्रेक लगा रखा है. BPCL और HPCL कम हो रहे मुनाफे के लिए इसे ही जिम्मेदार ठहरा रही हैं. दोनों कंपनियों के अफसर डीजल पर 15 रुपए और पेट्रोल पर 12 से 13 रुपए प्रति लीटर नुकसान की बात कह रही हैं.

Kamdhenu Dairy Yojana: राजस्थान सरकार की कामधेनु डायरी योजना देगी नागरिकों को रोजगार, जानिए आवेदन की प्रकिया और विशेषताएं

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget