एक्सप्लोरर

Rajasthan News: खाद्य तेलों पर महंगाई की मार के पीछे MRP भी है कारण, जानिए क्या है मुनाफाखोरी का पूरा खेल

मार्केट में बिकनेवाले घी-तेल के पैकेट पर दर्ज एमआरपी का गंदा खेल क्या आप समझते हैं? एमआरपी की आड़ में दुकानदारों की बल्ले बल्ले हो रही है और जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं, लेकिन आप बेवकूफ बन रहे हैं.

Rajasthan News: मार्केट में बिकनेवाले घी-तेल के पैकेट पर दर्ज एमआरपी का गंदा खेल क्या आप समझते हैं? एमआरपी की आड़ में दुकानदारों की बल्ले बल्ले हो रही है. खाद्य तेलों पर महंगाई की जबरदस्त मार है. महंगाई से आम ग्राहकों का बजट गड़बड़ा गया है. एमआरपी की आड़ में आम लोगों के साथ खेल खेला जाता है. गंदे खेल को समझने के लिए थोड़ा गणित जानना होगा. मान लीजिए 1 लीटर मूंगफली, सरसों, सोयाबीन तेल का एमआरपी 160 से 250 और 15 किलो टीन की एमआरपी 3000-3200 है. थोक विक्रेता 160 रुपए पैकेट में बेचता है और 15 किलो का टीन 2600 में बिकता है.

MRP की आड़ में आप ऐसे होता है खेल

खुदरा दुकानदार एमआरपी से पैकेट का मनमाना 180 रुपए तक वसूलता है. अब आपके सामने दुकानदार दावा करते हुए मिल जाएगा कि एमआरपी से कम में बेच रहे हैं. कई दुकानदार एमआरपी के अनुसार कीमत वसूल कर मुनाफाखोरी करता है. खाद्य तेल व्यापार संघ के अध्यक्ष चंपालाल धारीवाल और सचिव चंद्रप्रकाश मुथा ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कीमतों में उतार चढ़ाव लगातार बना हुआ है.

Jodhpur Rape Case: बेटी से मिलने की तड़प में बालिका सुधार गृह से भागी, चार घंटे में हुई दो बार रेप का शिकार

तेल-घी के प्रिंट पर केंद्र सरकार का कंट्रोल नहीं

प्रिंट छपने के बाद बदला नहीं जा सकता है. 20 साल पहले एमआरपी के प्रिंट पर भारत सरकार का कंट्रोल था. अब नहीं होने से दुकानदार फायदा उठाकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं. तेल का दाम बढ़ने पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा है. खाने के तेल की कीमत ने रसोई का बजट बढ़ा दिया है. हर घर में चार से पांच पैकेट की खपत के हिसाब से हर माह 700- 850 रुपए तेल पर ही खर्च हो रहा है.

बाजार में कई दर्जन घी और तेल के ब्रांड मौजूद हैं. सभी ब्रांड की अलग अलग पैकिंग होने के साथ अलग-अलग एमआरपी भी है. कंपनियां ही 1 लीटर पर 50 से 100 रुपए ज्यादा एमआरपी का प्रिंट दर्ज कर प्रोडक्ट को बाजार में भेजती हैं और दुकानदार फायदा उठाते हैं. दाम कंट्रोल नहीं होने के चलते आम लोगों को महंगाई का सामना करना होता है.

तेल-घी के पैकेट पर एमआरपी से ज्यादा कीमत दर्ज होती है. दुकानदार इसका फायदा उठाकर मनमाना दाम पर बेच रहे हैं. सरकार को महंगाई कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले एमआरपी पर चोट करनी चाहिए. गांवों में तेल की खपत और मुनाफाखोरी का खेल सबसे ज्यादा है. ग्रामीण किराना दुकानदार 210 रुपए की एमआरपी दिखाकर ग्राहकों से 180, 205 या 210 रुपए वसूल रहे हैं. ग्रामीणों को तेल की कीमत बढ़ने की बात कर एमआरपी से कम में देने की बात कहते हैं. गांवों में एक-दो दुकान होने की वजह से ग्रामीणों के लिए खरीदना मजबूरी हो जाता है. 

Rajasthan: महिला को किडनैप कर पति से मांगी फिरौती, नहीं देने पर बदमाशों ने 2 दिन तक किया गैंगरेप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget