एक्सप्लोरर

Jhunjhunu: सचिन पायलट का BJP पर हमला, कहा- 'किसानों की आय दोगुनी करने का किया था वादा, बढ़ा दी महंगाई'

Rajasthan News: सचिन पायलट ने कहा कि हम इस बार राजस्थान में सरकार बदलने की परिपाटी बदलेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार होगी.

Rajasthan Politics: राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों की यात्रा कर रहे कांग्रेस (Congress) नेता व टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) बुधवार को झुंझुनूं (Jhunjhunu) पहुंचे. उन्होंने उदयपुरवाटी क्षेत्र में गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के पैतृक गांव में किसान सम्मेलन (Kisan Sammelan) के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है.

पायलट ने कहा कि बीजेपी (BJP) सरकार ने  वादा किया था कि आठ सालों में किसानों की आमदनी दोगुनी होगी. आमदनी बढ़ाने की बजाय महंगाई और वस्तुओं की कीमतें आसमान पर पहुंचा दीं. हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान के मुद्दों पर बीजेपी आमजन को भटका रही है. पायलट ने कहा कि किसान सम्मेलन में एमएसपी पर सार्वजनिक प्रस्ताव लिया. उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी पर  कानून नहीं बनेगा, तब तक हम लड़ते रहेंगे.

'सरकार बदलने की परिपाटी बदलेंगे'
जनसभा में पायलट ने बीजेपी के जन आक्रोश अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के पास सिर्फ आक्रोश है, जन तो हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब बीजेपी पर भरोसा नहीं करती. पायलट ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार होगी. राजस्थान में सरकार बदलने की परिपाटी को हम बदलेंगे. प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी.

'उच्च पदों पर बैठें किसानों के बेटे'
पायलट ने कहा, "आज सबसे ज्यादा वंचित किसान वर्ग है. जब तक उच्च पदों पर किसान के बेटे नहीं बैठेंगे, तब तक व्यवस्था नहीं बदलेगी. किसानों को कम आंकने वालों के खिलाफ हमने बीड़ा उठाया है. हमारी कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है. हमने किसानों को जागृत करने का संकल्प लिया है. आप किसान नेताओं की पहचान कर उनका साथ दें."

जनसभा में यह मंत्री-विधायक रहे मौजूद
किसान सम्मेलन में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला, वन मंत्री हेमाराम चौधरी, एससी आयोग अध्यक्ष और बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा, विधायक गिर्राज मलिंगा, चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, विराट नगर विधायक इंद्रराज गुर्जर, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर समेत कई दिग्गज नेता और हजारों लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Jodhpur: आसाराम को अदालत ने सुनाए आरोप, झूठे दस्तावेज पेशकर जमानत पाने का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget