एक्सप्लोरर

राजस्थान के अस्पतालों में तैनात 845 डॉक्टरों को प्रमोशन का गिफ्ट, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर बोले- 'हमारी कोशिश है कि...'

Rajasthan News: राजस्थान में कई सालों से अलग- अलग विभागों में तैनात चिकित्सकों की पदोन्नति रुकी हुई थी. प्रदेश सरकार ने इनमें से बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मियों को पदोन्नति दी है.

Rajasthan News Today: राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में कई सालों के बाद अलग-अलग पदों पर सैकड़ों चिकित्सकों को प्रमोशन मिला है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इन चिकित्सकों को बधाई दी है. इनकी पदोन्नति विभिन्न कारणों से रुकी हुई थी. 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रतिबद्धता से निर्णय ले रही है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति समय पर हो और उन्हें नियमानुसार सभी लाभ समय पर मिलें.
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि शासन सचिवालय में मंगलवार (27 अगस्त) को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में काफी समय से लंबित प्रकरणों पर विचार किया गया. पात्रता पूरी करने वाले 845 चिकित्सकों को पदोन्नति देने की अनुशंसा की गई.  

इनका हुआ प्रमोशन
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर 581 चिकित्सकों को पदोन्नत किया गया है. इसी तरह चिकित्सा अधिकारी दंत से कनिष्ठ विशेषज्ञ दंत के पद पर 12 चिकित्सकों को पदोन्नति मिली है.,

निदेशक जनस्वास्थ्य के मुताबिक, कनिष्ठ विशेषज्ञ के पद से वरिष्ठ विशेषज्ञ के पद पर 86, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से उप निदेशक के पद पर 119, उप निदेशक के पद से प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के पद पर 30 और वरिष्ठ विशेषज्ञ के पद से प्रमुख विशेषज्ञ के पद पर 17 चिकित्सकों को पदोन्नति प्रदान की गई है.

स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार हो रही प्रभावित
डॉक्टरों की संख्या कम होने से राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. जिसे दूर करने के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने ऐलान भी किया है. इनमें से कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. 

प्रदेश में अब इन डॉक्टरों के प्रमोशन से चिकित्सा सेवा में और राहत मिलेगी. इससे सरकार प्रदेश पर बन रहे दबाव को कम कर रही है. इसका असर भी दिखेगा.

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर के अस्पताल में नाबालिग के साथ गैंगरेप, मां-बाप से नाराज होकर घर से भागी थी पीड़िता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget