एक्सप्लोरर

Holi 2022: होली पर ये उपाय करने से दूर हो जाती हैं विवाह संबंधी बाधाएं, तुरंत दिखता है असर 

Rajasthan News: होली (Holi) के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से जीवन में खुशहाली आती है. इस पर्व पर कुछ खास उपाय करने से विवाह में हो रही समस्याएं दूर हो जाती हैं.  

Holi 2022: होली उत्साह और उमंग का पर्व है. ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं. विभिन्न संस्कृति और धर्मों के लोगों को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्रीय भावना को जागृत करने की दृष्टि से हमारे ऋषि, महर्षियों ने शताब्दियों पूर्व ही इस पर्व का श्रीगणेश किया ताकि सभी धर्मों, वर्गों, समुदाय के लोग विविध रंगों और उत्साह में रंग जाएं. होली के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है, साथ ही जीवन में खुशहाली आती है. ज्योतिषाचार्य सुरेश श्रीमाली बताते हैं कि यदि होली (Holi) के अवसर पर कुछ उपाय किए जाएं तो कई तरह की समस्यायों से निजात मिल सकती है. 

विवाह बाधा दूर करने के लिए उपाय
ज्योतिषाचार्य सुरेश श्रीमाली के मुताबिक होली दहन के दिन सुबह एक पान के पत्ते पर लग्न मंडप सुपारी, बिल्व पत्र, हल्दी की गांठ और आक धतूरा किसी भी शिव मंदिर में चढ़ाकर अभिषेक व धूप-अगरबती करके अपने शीघ्र विवाह के लिए गौरीशंकर से प्रार्थना करें. चढ़ाई सामग्री में से आक-धतूरा 1-1 वापस अपने साथ ले आएं और ध्यान रहे बगैर पीछे मुडे़ घर आ जाएं और शाम को होलिका की अग्नि में वही आक धतूरा स्वाहा कर दें. ऐसा करने से विवाह में हो रही समस्याएं दूर हो जाएंगी. 

ऐसा करने से दूर होंगी मुसीबतें 

- अगर किसी व्यक्ति पर भूत-प्रेत या जादू-टोने का असर हो तो पीड़ित के सिर से सात बार श्रीफल यानी नारियल उतार लें. अब होलिका दहन के समय इसे अग्नि में जला दें, ऐसा करने से सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी.
- परिवार के सदस्यों की लंबी आयु एवं खुशहाली के लिए होलिका दहन के समय अन्न की आहूति दें, इससे लाभ होगा.
- होलिका की सात बार परिक्रमा करने और इस दौरान अपने ईष्ट देवी-देवता का ध्यान करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी, इससे तरक्की के नए रास्ते बनेंगे.
- घर एवं परिवार के सदस्यों को मुसीबतों से बचाने के लिए होलिका दहन के समय अलाएं-बलाएं जलाएं, ये एक की तांत्रिक क्रिया है. हालांकि, आम लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे नजर दोष दूर होता है.
- जो लोग चाहते हैं कि उनके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहे, उन्हें होलिका दहन के समय अग्नि में गेहूं की बालियां, हरे चने, गन्ना और कोई एक मिठाई डालनी चाहिए, इससे होलिका माता की आप पर कृपा होगी.
- दुखों से छुटकारा पाने के लिए होलिका में एक कागज पर अपनी समस्या लिखकर जला दें, इससे आपकी परेशानियां भी जलकर राख हो जाएंगी.
- अगर किसी को बार-बार नजर लगती रहती है और इसके चलते वो हमेशा बीमार रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय अग्नि में उबटन डालें. इसके इस्तेमाल के लिए सरसों के तेल में बेसन मिलाकर पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर लगाएं. अब इसे छुड़ाकर किसी कागज में रख दें. इसे ही होलिका में डालें, इससे नजर दोष खत्म होगा.
- होलिका में 5 तरह के अन्न और सब्ज्यिां डालने से घर में खुशहाली होती है, इससे कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है.
- होलिका दहन के समय उसकी परिक्रमा करें और हर एक फेरे के बाद थोड़ा जल गिराएं. ऐसा करने से मन को शांति मिलेगी और तरक्की होगी.
- होलिका दहन के समय विष्णु जी के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मान और सम्मान मिलता है. 

ये भी पढ़ें:

Holi 2022: राजस्थान में 2 साल बाद बिना प्रतिबंधों के मनााई जाएगी होली, लोगों में दिख रहा है गजब का उत्साह 

Election Result 2022: चार राज्यों में BJP की जीत पर वसुंधरा राजे ने जताई खुशी, राजस्थान को लेकर किया बड़ा दावा 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget