एक्सप्लोरर

Railway News: मारवाड़ से कामलीघाट तक शुरू हुई हेरिटेज ट्रेन, जानें इसमें यात्रियों को मिलेगी क्या-क्या सुविधा?

Udaipur News: मेवाड़ और मारवाड़ के बीच वैली क्वीन हैरिटेज स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है. इस ट्रेन को यात्री प्राइवेट टैक्सी की तरह कही भी, कभी भी रुकवा सकता है.

Rajasthan News: राजस्थान में मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने वाली अंग्रेजों के समय बनी मीटर गेज ट्रैक पर अब रेलवे की तरफ से एक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है. इस ट्रेन का नाम वैली क्वीन हेरिटेज स्पेशल ट्रेन है. इसमें खास बात यह है कि, इस ट्रेन को यात्री प्राइवेट टैक्सी की तरह कही भी, कभी भी रुकवा सकते हैं. यह ट्रेन तो खास है ही, लेकिन जिस एरिया से यह यात्रियों को लेकर निकलेगी वह भी बेहद खास है. जानिए क्या है यह स्पेशल हेरिटेज ट्रेन और यह कहा से होकर निकलेगी. 
 
वैली क्वीन हेरिटेज स्पेशल रेलसेवा की नियमित समय सारणी के अनुसार उदयपुर-राजसमंद जिले के पास मारवाड़ जंक्शन से कामलीघाट जंक्शन तक चलेगी. वैली क्वीन हेरिटेज नियमित स्पेशल रेलसेवा 6 अक्टूबर से शुरू हुई, जो सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यह मारवाड़ जंक्शन से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर कामलीघाट स्टेशन पर 11.00 बजे पहुंचेगी और 2.40 बजे निकलकर शाम 5.20 फिर मारवाड़ जंक्शन पहुंचेगी. इस हेरिटेज ट्रेन में एक बार में 60 यात्री यात्रा कर सकेंगे. इस हेरिटेज ट्रेन में अकेले व्यक्ति को सफर करने के लिए 2 हजार रुपये का आरक्षित टिकट लेना होगा. ट्रेन सप्ताह में चार दिन सामान्य तौर पर संचालित होगी. दो दिन इसे ग्रुप बुकिंग के अनुसार संचालित किया जाएगा.
 
यात्री कही भी रुकवा सकते हैं ट्रेन
ट्रेन को आकर्षक लुक देने लिए इसके इंजन को पुराने भाप के इंजन का आकार दिया गया है. हेरिटेज ट्रेन को राजस्थानी लुक देने के लिए कोच पर राजस्थानी चित्रकारी के साथ हाथी घोड़े पालकी बनाए गए हैं. वातानुकूलित हेरिटेज ट्रेन को बुक कराने वाला पर्यटक इच्छानुसार कहीं भी रुकवा सकेगा. ट्रेन गोरम घाट, फुलाद और खामलीघाट स्टेशन पर तो रुकेगी. इस ट्रेन के साथ एक 60 सीट का विस्टाडोम कोच है. इसके अलावा एक स्टाफ का कोच और एक इंजन है. ट्रैक पर दो घुमावदार टनल सफर का रोमांच बढ़ाएगी. यह ट्रेन मुख्य रूप से खामलीघाट से फुलाद तक के 25 किमी का सफर प्राकृतिक और मनोरम दृश्यों के अलावा घाट खंड के कई दर्शनीय स्थलों को कवर करेगी.
 
53 किलोमीटर के इस ट्रैक में यह है खास
अरावली पहाड़ियों के बीच मारवाड़ से देवगढ़ मदारिया 53 किलोमीटर की मीटर गेज रेल लाइन प्राकृतिक सौन्दर्य से भरे इस क्षेत्र में पर्यटन का आधार बनी हुई है. इस मीटर गेज रेल लाइन को रेलवे ने हेरिटेज रेल लाइन के रूप में संरक्षित किया गया है. सौंदर्य से भरपूर रेलमार्ग से जब ट्रेन घने जंगल और पहाड़ियों के बीच सर्पीलाकार रास्तों से होते हुए पुराने समय में निर्मित ब्रिज के ऊपर से गुजरती है तो अलग ही अहसास होता है. हरी-भरी वादियों में जब ट्रेन ऊंचाई वाले पुलों और रास्ते में पड़ने वाली दो टनलों से होकर गुजरती है तो रोमांच और बढ़ जाता है. इस मीटर रेलखंड का लगभग 15 किलोमीटर भाग टॉडगढ़ रावली वन्य जीव अभ्यारण्य के मध्य से होकर गुजरता है. इस वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुआ, बारह सिंघा, नीलगाय, जंगली सूअर आदि वन्यजीव निवास करते हैं. गोरम घाट स्टेशन के पास पहाड़ी पर गुरु गोरखनाथ का मंदिर स्थित है, जो कि खामली घाट से भी दिखाई देता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget