एक्सप्लोरर

Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल का सचिन पायलट को ऑफर- 'नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ें तो मेरा समर्थन'

Jaipur News: हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी इस विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी पार्टी बन गई है जिसने बीजेपी-कांग्रेस की नींद उड़ा दी है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं. एक तरफ जहां बीजेपी (BJP) चुनाव जीतकर सत्ता में आने की रणनीति बना रही है तो वहीं कांग्रेस बरसों पुरानी परंपरा को तोड़कर सूबे की सत्ता में दोबारा वापसी का जतन कर रही है. हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञों को कांग्रेस (Congress) की जीत आसान नहीं दिख रही. इसके पीछे बड़ी वजह पार्टी में बिखराव और गुटबाजी है. जगजाहिर है कि प्रदेश में कांग्रेस दो खेमों में बंटी है. एक गुट सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का है तो दूसरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) का.

गहलोत सीएम की कुर्सी पर काबिज रहना चाहते हैं और पायलट इस कुर्सी पर बैठने के लिए बाजी लगा रहे हैं. इसी संघर्ष को जारी रखते हुए पायलट अब प्रदेश के पांच जिलों का व्यापक दौरा करने जा रहे हैं. कांग्रेस के इस सियासी संग्राम पर विपक्षी दल लगातार बयानबाजी कर नेताओं को टारगेट कर रहे हैं.

बजट सत्र से ठीक पहले सचिन पायलट की सियासी यात्रा पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि सीएम बनने के चक्कर में सचिन पायलट ने चार साल तो निकाल दिए. अब बहुत कम समय बचा है. चुनाव नजदीक आ गए हैं. उन्हें कांग्रेस छोड़कर खुद की पार्टी बना लेनी चाहिए और राजस्थान में चुनाव लड़ना चाहिए. अगर वो खुद की पार्टी बनाकर चुनाव लड़ते हैं तो उनका समर्थन करेंगे. हमने तो पहले भी मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्हें समर्थन दिया था.

चुनाव में कटेगी कईयों की पतंग- बेनीवाल
बेनीवाल ने कहा कि "उपचुनाव और मुख्य चुनाव परिणाम में अंतर होता है. 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे. इस साल कईयों की पतंग कट जाएगी और कईयों की पतंग ऊंची उड़ान भरेगी. कईयों की पतंग तो मैं खुद काटूंगा." उन्होंने दावा किया कि आरएलपी चुनाव के दौरान तीसरे विकल्प के रूप में जनता के सामने होगी. यह एक बड़ी पार्टी हो गई है. इस पार्टी ने बीजेपी-कांग्रेस की नींद उड़ा दी है.

पायलट इन जिलों में करेंगे जनसभा
किसान नेता कहलाने वाले पायलट प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर आमसभा और जनसंपर्क करेंगे. वे 16 जनवरी को नागौर, 17 जनवरी को हनुमानगढ़, 18 जनवरी को झुंझुनूं, 19 जनवरी को पाली और 20 जनवरी को जयपुर जिले का दौरा करेंगे. इन 5 जिलों में 40 से अधिक विधानसभा क्षेत्र हैं. इन कार्यक्रमों को लेकर पायलट गुट के नेता और समर्थक तैयारियों में जुट गए हैं. गौर करने वाली बात है कि यह सभी जिले ऐसे हैं जहां गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Paper Leak: सांसद हनुमान बेनीवाल का सनसनीखेज आरोप, कहा- 'पेपर लीक कराने में वसुंधरा-गहलोत का गठबंधन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget