एक्सप्लोरर

Rajasthan: टोंक में अनोखी शादी, दूल्हा ने दो सगी बहनों के साथ लिए फेरे, हर तरफ हो रही चर्चा

Tonk Wedding: टोंक जिले में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक युवक ने दो सगी बहनों से एक साथ शादी की. इस शादी समारोह में घर परिवार और दोस्तों के साथ समाज के सभी लोग मौजूद रहे.

Rajasthan News: टोंक जिले के उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़ियों के रहने वाले हरिओम मीणा की सगाई निवाई उपखंड के सीदड़ा गांव में बाबू लाल मीणा की बड़ी बेटी कांता से होनी तय हुई थी. लेकिन सगाई से पहले कांता ने हरिओम मीणा के सामने एक शर्त रखी. वह शर्त यह थी कि कांता की छोटी बहन सुमन मंदबुद्धि है और शादी के बाद वह अपनी छोटी बहन को साथ ही रखेगी. इसके लिए हरिओम को सुमन से भी शादी करनी होगी.

दोनों बहनें कांता और सुमन एक-दूसरे को बहुत प्यार करती हैं. बड़ी बहन होने के नाते कांता अपनी छोटी बहन सुमन का ख्याल रखती है. शादी के बाद सुमन का क्या होगा, यही सोचकर कांता ने हरिओम के सामने प्रस्ताव रखा. लेकिन हरिओम ने दोनों बहनों से शादी करके उन्हें एक साथ खुश रखने का वादा किया है. इसके लिए दोनों परिवारों ने सहमति भी दे दी और 5 मई को एक युवक से दो लड़कियों की शादी होने की रोचक खबर सामने आई.

कार्ड पर लिखे गए दोनों बहनों के नाम

जब दोनों बहनों से शादी होने की बात पक्की हुई, तो शादी के कार्ड में भी दोनों बहनों के नाम लिखवाए गए. 5 मई को हरिओम की दोनों बहनों से शादी सम्पन्न हुई. इस अनूठे शादी समारोह में सब कुछ वैसे ही हुआ जैसे एक साधारण परिवार की शादी में होता है. सभी रस्में पूरे विधि-विधान से कराई गईं. यहां केवल एक बदलाव था कि दुल्हन एक की जगह दो थीं. दोनों परिवारों ने धूमधाम से शादी की. शादी कार्ड में छपे दोनों बहनों के नाम और कांता की शर्त के अनुसार शादी के मंडप में हरिओम ने अग्नि को साक्षी मानकर दोनों बहनों के साथ फेरे लिए.

बता दें कि कांता ने उर्दू से बीएड किया हुआ है और छोटी बहन सुमन ने 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की हुई है. हरिओम भी पढ़ा-लिखा है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है. अब कांता और हरिओम दोनों एक साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपने वैवाहिक जीवन से खुश हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर से नागपुर, पटना और रांची के लिए जून तक सीधी उड़ानें, सितंबर से कुआलालंपुर की मिलेगी फ्लाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget