एक्सप्लोरर

Udaipur News: घर में नहीं था शौचालय, नेताजी का चुनाव में रद्द हो गया नामांकन

Udaipur News: ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरते समय शौचालय होने का एक घोषणा पत्र भी जमा करना होता है. पत्र में बताया जाता है कि प्रत्याशी के घर में 3 दीवार, दरवाजे और छत वाला एक शौचालय है.

Udaipur News: राजस्थान में उपचुनाव का माहौल चल रहा है. ऐसे में चुनाव से जुड़े कई किस्से सामने आते हैं, जिनमें कई कारण से प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया जाता है. ऐसा ही एक उदयपुर से सामने आया है, जिसे जानकर आर हैरान रह जाएंगे. पहली बार ऐसी बात सामने आई है कि घर में शौचालय नहीं होने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. ऐसा हुआ है उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले में वार्ड पंच के उपचुनाव में. रिटर्निंग ऑफिसर ने महिला प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया, क्योंकि उसके घर मे कार्यशील शौचालय नहीं था. 

टीम गठित की और प्रत्याशी के घर हुई जांच
रिटर्निंग ऑफिसर जयप्रकाश जोशी ने बताया कि डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड 4 का 19 नवंबर को उपचुनाव था. इसमें तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, जिसमें बसंती देवी, गोपाल भगोरा और कमलेश बामनिया शामिल थे. नाम वापसी के दिन कमलेश बामनिया ने आपत्ति दर्ज कराई कि प्रत्याशी बसंती देवी के घर मे कार्यशील शौचालय नहीं है और घर के सदस्य खुले में शौच जाते हैं. शिकायत पर टीम गठित की गई और बसंती देवी के घर में जांच हुई. टीम ने भौतिक सत्यापन करते हुए पड़ोसियों के भी बयान लिए. बसंती देवी के घर शौचालय नहीं मिलने पर उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया. इधर गोपाल भगोरा ने अपना नाम वापस ले लिया. ऐसे में कमलेश बामनिया निर्विरोध वार्ड पंच बन गईं.

भरवाया जाता है घोषणा पत्र
जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव में कई नियमों में एक शौचालय का नियम भी है, जिसमें जो उम्मीदवार चुनाव में आवेदन कर रहा है, उसके घर शौचालय होना जरूरी है. इसके लिए आवदेन के साथ ही घर में शौचालय होने का एक घोषणा पत्र दिया जाता है. पत्र में घोषणा की जाती है कि मेरे घर में स्वच्छ कार्यशील शौचालय है, जो तीन दीवारों, एक दरवाजा और छत से घिरा हुआ है. इसमें जल-बन्ध (वाटर सील्ड) शौचालय प्रणाली या व्यवस्था है. साथ ही मेरे परिवार का कोई भी सदस्य (पति/पत्नी बच्चे एवं साथ निवास कर रहे माता / पिता) खुले में शौच के लिए नहीं जाता है.

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा से पहले 'राहुल से जुड़ो' अभियान तेज, नेताओं में लगी 'दौड़'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget