एक्सप्लोरर

'राजस्थान आइए तो बताते हैं कि...', गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को दी खुली चुनौती

Govind Singh Dotasra News: गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आपको तीन बार एमपी बनाया और इसके बाद भी आप इस तरीके की बात करते हैं.

Govind Singh Dotasra Latest News: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh) की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर सिखों को लेकर बयान दिया था, जिस पर रवनीत बिट्टू ने उन्हें आतंकी बता दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. इधर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी रवनीत बिट्टू पर जमकर हमला बोला है. 

गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय राज्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "रवनीत बिट्टू राजस्थान आइए, आप राज्यसभा के सदस्य हैं. यहां आइए तो बताते हैं कि कौन आतंकवादी है और कौन आतंकवादी नहीं है, जिसका खाया है उन्हीं राहुल गांधी पर आप आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं. राहुल गांधी ने आपको तीन बार एमपी बनाया और इसके बाद भी आप इस तरीके की बात करते हैं." 

डोटासरा ने कहा, "हमने निर्विरोध यहां से राज्यसभा का मेंबर बनाया कि ठीक है प्रजातंत्र है, बहुमत भारतीय जनता पार्टी की है और जिसको उम्मीदवार बनाते हैं, हम उसका समर्थन करेंगे वरना यदि यह बयान पहले दिया होता तो छठी का दूध याद दिला देते, क्या समझ रखा है."

क्यों शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, कुछ दिन पहले राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे. यहां एक कार्यक्रम के दौरान अपने एक बयान में उन्होंने कहा था, "लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या भारत में एक सिख को पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी या वह एक सिख के रूप में गुरुद्वारा जाने में सक्षम होगा. यही लड़ाई है और यह सभी धर्मों के लिए है." इस बयान को लेकर बिट्टू ने रविवार को राहुल गांधी आलोचना की थी और कहा था कि वह देश के सबसे बड़े दुश्मन और आतंकवादी हैं.

ये भी पढ़ें- Priyanka Bishnoi Death: राजस्थान की SDM प्रियंका बिश्नोई का निधन, CM भजनलाल और सचिन पायलट ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget