एक्सप्लोरर

Rajasthan: गुजरात जाने वाले पानी को ऐसे रोकेगी गहलोत सरकार, 17 गांव के किसानों को होगा फायदा

वनवासा, दौलपुर, भावरना और बेणेश्वर के आसपुर में एनीकट बनाए जाएंगे. तीन एनीकट सौर ऊर्जा आधारित सूक्ष्म परियोजना के होंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 में घोषणा की थी.

Rajasthan News: राजस्थान का पानी गुजरात नहीं जाएगा. सरकार गुजरात जाने वाले पानी को रोकने की तैयारी में है. गुजरात की सीमाएं राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिले से लगी हुई हैं. बांसवाड़ा और डुंगरपुर जिला पानी के मामले में समृद्ध है. आस्था का बेणेश्वर धाम तीन नदियों जाखम-सोम-परवन का संगम है. लाखों एमसीएफटी पानी बहकर गुजरात चला जाता है. पानी गुजरात चले जाने से किसानों को खेती में सिंचाई की समस्या आती है. अब गुजरात जाने वाले पानी को रोकने की पूरी तैयारी कर ली गई है. अधिकारियों का कहना है कि 2024 तक प्रोजेक्ट पूरा भी हो जाएगा. मार्च से पहले प्रोजेक्ट डूंगरपुर जिले में शुरू होगा. सोम नदी पर 131 करोड़ रुपए में 4 एनीकट बनाए जाएंगे. एनीकट बन जाने से गुजरात जाने वाला पानी रुक जाएगा.

एनीकट परियोजना पर सरकार की मुहर

वनवासा, दौलपुर, भावरना और बेणेश्वर के आसपुर में एनीकट बनाए जाएंगे. तीन एनीकट सौर ऊर्जा आधारित सूक्ष्म परियोजना के होंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 में घोषणा की थी. जल संसाधन विभाग ने एनीकट का डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेज था. सरकार ने एनीकट परियोजना को मंजूरी दे दी है. अब वित्तीय और प्रसाशनिक स्वीकृति जारी होते ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे. अगले साल मार्च तक काम शुरू होकर 2024 तक पूरा होगा.

Bharatpur News: नीतू किन्नर ने एक ही मंडप में कराई गरीब हिंदू- मुस्लिम लड़कियों की शादी, जेवर और सामान भी दिया

नहीं जाएगा राजस्थान का पानी गुजरात

आसपुर एईएन बहादुर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के किसान अभी अपने स्तर पर सिंचाई की व्यवस्था करते हैं. करीब फीसद किसान साल में एक या दो फसल ही ले पाते हैं. संभावना है कि 2024 तक एनीकट बन जाने के बाद किसानों को 12 माह सिंचाई की सुविधा मिलेगी और सभी फसल ले पाएंगे. एनीकट पर पंप हाउस स्थापित कर मोटर लगाई जाएगी. मोटर को विद्युत के लिए उच्च क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे. खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी. पाइप लाइन बिछ जाने से 12 माह 24 घंटे किसानों को जरूरत के अनुसार  पानी मिल जाएगा और 17 गांव की करीब 750 हेक्टेयर जमीन को सबसे ज्यादा फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget