एक्सप्लोरर

Rajasthan Pension Scheme: वृद्ध नागरिकों को सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने शुरू की पेंशन योजना, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Rajasthan Pension Scheme: वृद्ध नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने पेंशन योजना शुरू की है. इस योजना का लाभ लेने के लिए पुरुष की उम्र 58 वर्ष और महिला की आयु 55 वर्ष होनी आवश्यक है.

Rajasthan Pension Scheme:  राजस्थान (Rajasthan) में सरकार ने वृद्ध नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए पेंशन योजना शुरू (Pension Scheme) की है. इस योजना का लाभ वो वृद्ध नागरिक ले सकते हैं जिनके पास कोई भी आय का साधन नहीं हैं. इन नागरिकों की उम्र 55 से 75 साल के बीच होने चाहिए. योजना के तहत सरकार ऐसे नागरिकों को 750 रूपये प्रतिमाह और 75 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को सरकार 1000 रूपये प्रतिमाह देगी. ये पैसे सीधे इन नागरिकों के बैंक खातों में जमा होंगे. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

जानिए वृद्धा पेंशन योजना के लाभ

  • इस योजना से गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रहे कमजोर और जरुरतमंद वृद्धजन को मिलेगा.
  • इसके लिए नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
  • इस योजना के जरिए वृद्धावस्था में नागरिक आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन बिता सकेंगे.
  • हर महीने 750 और 1000 रुपये मिलने पर किसी भी वृद्ध को दूसरे के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Jaipur: जून में सैलानियों के लिए खुलेगा खजाना महल, जहां लगी है 6 लाख कैरट रूबी से बनी सूर्य की प्रतिमा, देखिए तस्वीरें

ये हैं वृद्धा पेंशन योजना की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ राज्य के स्थाई निवासी को ही मिलेगा.
  • इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वृद्धजन ही आवेदन कर सकते हैं.
  • योजना में आवेदन के लिए पुरुष की आयु 58 वर्ष और महिला की आयु 55 वर्ष होनी आवश्यक है.
  • इसके साथ ही आवेदक के परिवार की सालाना आय 48,000 रूपये से कम की होनी चाहिए.
  • यदि आवेदक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी हैं या उन्हें पहले से ही किसी अन्य पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है, तो वो योजना में आवेदन के पात्र नहीं होंगे.

वृद्धा पेंशन योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधारकार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

ऐसे करें योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर आपको होम पेज पर लॉगिन के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा.
  • इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे. जिनमें से आपको सिर्फ राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपके सामने योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा. फिर आपको पूछी गई सारी जानकारी को सावधानीपर्वक भरना होगा.
  • फिर आपको सभी जानकारी दर्ज करके फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड कर देना होगा.
  • फिर आप फॉर्म को सबमिट करके Forward to Verify के बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपका वेरीफाई होने के लिए चाला जाएगा.

Akshara Singh In Panchkula: पंचकूला के मनसा देवी मंदिर पहुंची अक्षरा सिंह, पेड़ पर बांधी मन्नत की चुनरी, देखें तस्वीरें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल
पटवारी की जगह विधायक का कैसे हो गया तबादला? राजस्थान के ट्रांसफर सिस्टम की खुली पोल
180 की रफ्तार होने के बावजूद भाग नहीं सका 'डोडा किंग', पुलिस ने दबोचा, काली डायरी खोलेगी कई राज
180 की रफ्तार होने के बावजूद भाग नहीं सका 'डोडा किंग', पुलिस ने दबोचा, काली डायरी खोलेगी कई राज
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget