एक्सप्लोरर

Rajasthan: इस बार नहीं होगी पानी की किल्लत! सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से ऐसे दूर होगी परेशानी

Rajasthan News: पेयजल संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए जारी किए गए व्हाट्सऐप नंबर पर शिकायतकर्ता को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं लोकेशन भेजनी होगी.

Rajasthan Water Crisis: राजस्थान में गर्मी बढ़ रही है. जिसमें पेयजल संकट बढ़ जाता है. ऐसे में अब पेयजल की समस्या के तुरंत निस्तारण शिकायत और राहत के लिए व्हाट्सऐप नंबर पर जारी किया गया है. प्रदेश में गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने की साथ-साथ व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किए गए हैं.

यह कंट्रोल रूम राज्य स्तर पर 24X7 एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक काम करेंगे. यहां न केवल आमजन पेयजल से संबंधित समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे, बल्कि इनके माध्यम से समर कंटीजेंसी कामों का बेहतर प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग भी की जाएगी.

कुछ ऐसी होगी व्यवस्था
विभाग द्वारा जिलों में पेयजल संबंधी समस्याएं दर्ज करवाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ-साथ व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किए हैं, जिस पर मैसेज के जरिये आमजन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु के दौरान आमजन को पेयजल संबंधी किसी भी तरह की समस्या के निवारण के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है. 

उन्होंने बताया कि ये अधिकारी पेयजल की समस्याओं से संबंधी शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समर कंटीजेंसी कार्यों की मॉनिटरिंग का कार्य भी करेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम नम्बर 0141-2222585 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है. इसी प्रकार सभी पचास जिलों के लिए अलग-अलग नम्बर जारी किये गए हैं.

जिला स्तरीय व्हाट्सऐप ग्रुप का गठन
इस मामले पर शासन सचिव ने बताया कि जिला स्तर पर पेयजल संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए जारी किए गए व्हाट्सऐप नंबर पर शिकायतकर्ता को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं लोकेशन भेजनी होगी. जिससे संबंधित अधिकारी वहां पहुंचकर शिकायत का तुरंत निवारण कर सकें. इसके अतिरिक्त पेयजल समस्याओं की बेहतर मॉनिटरिंग और त्वरित निस्तारण के लिए प्रदेश के सभी 50 जिलों में व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं. जिसमें उस जिले के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें

BJP Manifesto: बीजेपी के घोषणा पत्र पर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, कहा- 'दस दिन मैं कैसे...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget