एक्सप्लोरर

Rajasthan: खदान में कपड़े धोने गई पत्नी का फिसला पैर, बचाने गए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश गुर्जर की डूबने से मौत

Bundi News: हादसे में कैलाश गुर्जर की पत्नी को गंभीर अवस्था में कोटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है. मंत्री अशोक चांदना ने इस हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है.

Rajasthan News: बूंदी राजकीय महाविद्यालय में साल 2019-20 के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष रहे कैलाश गुर्जर की रविवार को मौत हो गई. कैलाश खदान में डूबती अपनी पत्नी को बचाने के प्रयास के दौरान पानी में डूब गए. डाबी थाना पुलिस की सूचना पर बूंदी से डाबी पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद कैलाश गुर्जर के शव को खदान में भरे पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

पैर फिसलने से खदान में गिरी
हादसे में कैलाश गुर्जर की पत्नी को गंभीर अवस्था में कोटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है. डाबी थानाधिकारी धमार्राम ने बताया कि हादसे में गुड्डा गांव निवासी कैलाश गुर्जर की खदान में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई. कैलाश की पत्नी घर के पीछे स्थित खदान में कपड़े धोने गईं थी, जहां पर उनका पैर फिसल गया. तभी अपनी पत्नी को डूबता देख कैलाश ने बिना कुछ सोचे समझे खदान में भरे पानी में पत्नी को बचाने के लिए छलांग लगा दी. वहीं खदान में पानी ज्यादा गहरा होने की वजह से कैलाश की सांसें फूल गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई. पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत की खबर से बूंदी जिले में शोक की लहर दौड़ गई.

खेल राज्यमंत्री ने जताया दुख
वहीं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जाहिर किया है. दोपहर बाद पुलिस द्वारा शव का डाबी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. कैलाश छात्र राजनीति में सक्रीय रहे और छात्रहितों के लिए कई कार्य किए. बूंदी जिले में कैलाश की मौत पर कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें

MP News: 'अब तुझे साथ नहीं रखना...' गुना में पेशी पर आई पत्नी को पति ने दिया तीन तलाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget