एक्सप्लोरर

Rajasthan: धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, पूजा के बाद कही ये बात

धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पूजा के बाद कहा कि कण-कण, रग-रग में शिव विद्यमान हैं. हर रूप, हर रंग में शिव हैं.

Vasundhara Raje In Uttarakhand: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों उत्तराखंड राज्य की धार्मिक यात्रा पर हैं. उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश में मां गंगा को नमन कर देव दर्शन किए. संतों के साथ गंगा मैया की आरती की. स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, स्वामी रामदेव, उत्तम स्वामी महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया. परमार्थ निकेतन में आयोजित गीता जयंती महोत्सव समारोह में भाग लिया. परमार्थ गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने शंख ध्वनि और पुष्पवर्षा से वसुंधरा का स्वागत किया. स्वामी चिदानंद ने राजे को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया. योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिध्य में गौ पूजा कर सृष्टि के कल्याण की कामना की.

राजे ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक
वरिष्ठ बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने हरिद्वार के हरिहर आश्रम स्थित महामृत्युंजय मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर जगत कल्याण एवं मानवता के उत्थान की कामना की. जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया. पूजा के बाद उन्होंने कहा कि कण-कण, रग-रग में शिव विद्यमान हैं. हर रूप, हर रंग में शिव हैं. अंत में, अनंत में, हर युग में शिव हैं.

Rajasthan: धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, पूजा के बाद कही ये बात

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि देश के लिए जीने की जरूरत है. ताकत के साथ बिना डरे काम करें. जीवन में कभी पीछे नहीं हटें. गुरु के प्रति समर्पण भाव रखें. गुरु ही हमें भगवान का दर्शन करवाते हैं. मेरा सौभाग्य है कि गीता जयंती के पावन अवसर पर मुझे गंगा मैया के दर्शन और संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ.


Rajasthan: धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, पूजा के बाद कही ये बात

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में आज प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कहां से होगी शुरू? यहां देखें 9 दिन का रूटचार्ट

सरस्वती बोले-'राजस्थान योद्धाओं की भूमि'
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने वसुंधरा राजे से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान महान योद्धाओं, अद्भुत शौर्य और साहस की भूमि है. राजस्थान की माटी ने महाराणा प्रताप जैसे वीरों को जन्म दिया है. राजे ने उनसे परमार्थ निकेतन के पर्यावरण और नदियों के संरक्षण, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण, भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और गंगा मैया के प्रति जागरूकता आदि कार्यों के बारे में जाना. उन्होंने कहा कि परमार्थ की आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए संचालित कार्यक्रम अनुकरणीय हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget