एक्सप्लोरर

देवता को भोग लगाने के लिए 20 हजार में बेटे को बेच दिया! लड़के ने की एक ऐसी हरकत जिससे बाल-बाल बचा

Rajasthan News: राजस्थान में एक पिता ने 20 हजार रुपये के लिए अपने 12 साल के बेटे को रिश्तेदार को बंधुआ मजदूरी के लिए सौंप दिया. लड़का स्टेशन से भागा और अब उसे बचा लिया गया है.

Rajasthan Crime News: रिश्ते और मानवता पर एक बार फिर अंधविश्वास और अंधभक्ति हावी होता दिखा, जब एक पिता ने भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए अपने 12 साल के बेटे को महज 20 हजार रुपये के लिए बंधुआ मजदूरी में धकेल दिया. राजस्थान के कोटा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला ये मामला सामने आया है. 

जानकारी के मुताबिक, पिता ने गांव में देवता को भोग लगाने के लिए पैसों की जरूरत बताई और इसी वजह से अपने बेटे को एक रिश्तेदार को सौंप दिया. पीटीआई के अनुसार, उस रिश्तेदार ने बच्चे से बूंदी जिले में पॉप आर्ट मूर्तियों के निर्माण में काम भी करवाया.

सूचना मिलने पर बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

बताया गया कि बच्चा 21 जून को बूंदी लाया गया था और उससे प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम कराया जाता था. चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के जिला समन्वयक रामनारायण गुर्जर के अनुसार, बूंदी रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा बैठा मिला, जो उदयपुर जाना चाहता था.

जयपुर नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और काउंसलर मंजीत के साथ मिलकर बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. बाद में उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया.

लड़के ने अपनी मां को फोन कर पूरी बात बताई

CWC अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने बताया कि लड़का मानसिक रूप से बेहद आहत था. उसने बताया कि वह जबरन मजदूरी कर रहा था और घर नहीं लौट पा रहा था क्योंकि पिता पहले ही रुपये ले चुके थे. आखिरकार उसने गुरुवार (3 जुलाई) को भागने का फैसला लिया और स्टेशन पहुंचकर एक अजनबी से मदद मांगी, जिससे अपनी मां को फोन कर पूरी आपबीती बताई.

फिलहाल श्रम विभाग, मानव तस्करी रोधी इकाई और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), किशोर न्याय अधिनियम और बाल श्रम कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 

बच्चे को सीडब्ल्यूसी के प्रमाण पत्र के आधार पर तत्काल 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी. मामला बच्चों के साथ हो रहे शोषण की भयावह सच्चाई को उजागर करता है और जिम्मेदार एजेंसियां अब आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget