एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा में तनाव पर सियासी पारा चढ़ा, प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan News: भीलवाड़ा में युवक की हत्या और मोहर्रम जुलूस पर विवाद के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

Pratap Singh Khachariyawas: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव और कुंभलगढ़ में मोहर्रम के जुलूस को लेकर चल रहे गतिरोध पर अब सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों घटनाओं को लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि बीजेपी और उसके दूसरे सहयोगी संगठनों से जुड़े लोग ही राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास का आरोप है कि बीजेपी छोटी घटनाओं को सांप्रदायिक रूप देकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है. भीलवाड़ा की घटना में बीजेपी विधायक गोपीचंद मीणा खुद माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं. वह हत्या की घटना को सांप्रदायिक रूप दे रहे हैं. वह दो दिनों से आंदोलनकारियों के साथ उनके आंदोलन में शामिल हैं, जबकि उनका काम माहौल को शांत कराने और सभी पक्षों को समझाने बुझाने का है. 

प्रताप सिंह खाचरियावास का आरोप है कि कुंभलगढ़ में भी बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने ही माहौल को खराब किया हुआ है. परंपरागत तरीके से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस पर पाबंदी लगाए जाने की जिद पर अड़े हुए हैं.

उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा के जहाजपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा ताजिया के जुलूसों को नहीं निकलने देने की धमकी भी गलत है. हत्या की घटना में जो लोग शामिल हो, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.  

उनका कहना है कि कार्रवाई करने का काम पुलिस प्रशासन और सरकार का है. सरकार से जुड़े लोग ही अगर जनता को भड़काएंगे तो ऐसे में हालात और खराब होंगे.

बीजेपी को हिंदू मुसलमान की राजनीति सूट करती है, इसलिए वह छोटे-छोटे विवादों में भी यह एंगल ढूंढ कर ऐसे मामलों को तूल देती है. प्रताप सिंह ख़ाचरियावास का कहना है कि बीजेपी हमेशा लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है. 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget