एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गाय और सांड की अनूठी शादी, धूमधाम से निकाली गई बारात, हल्दी, मेंहदी समेत सभी रस्मों के साथ लिए 7 फेरे

Fatehpur News: गाय को मेहंदी, हल्दी लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया. गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई. दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई गई.

Rajasthan News: राजा रजवाड़ों व महलों की पहचान से जाना जाने वाला राजस्थान के शाही, महलों व हवेलियों अक्सर फिल्मी सितारों व उद्योगपतियों की शादी समारोह के बारे में चर्चा अक्सर आप और हम सुनते हैं. आज हम आपको राजस्थान में हुई एक अनोखी शादी के बारे बताने जा रहे है. ऐसी शादी जिसके बारे में आपने ना कभी सुनी होगी और ना ही कभी देखी होगी. क्योंकि सांड और एक गाय को शादी के बंधन में बांधा गया है. वो भी हिन्दू रीति रिवाज से की गई. यह अनूठी शादी सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में देखने को मिली हैं.

सांड और गाय की शादी मेहंदी हल्दी और रस्मों रिवाज से धूमधाम से की गई. जिसमें बकायदा दूल्हे सांड की बैंड बाजे के साथ नाचते गाते बारात निकाली गई. सांड और गाय की शादी में मंत्रोच्चार भी किया गया. जिसके लिए पंडितों को बुलाया गया.

Rajasthan News: गाय और सांड की अनूठी शादी, धूमधाम से निकाली गई बारात, हल्दी, मेंहदी समेत सभी रस्मों के साथ लिए 7 फेरे
पांच पंडितों के सानिध्य में सांड और गाय के अग्नि के सात फेरे भी हुए. गाय व सांड की शादी को संपन्न कराने के लिए गोवत्स यज्ञ करने के लिए फतेहपुर के पंडित अमित पुजारी और अन्य पांच पंडितों को बुलाया गया था. कलश और वेदियों बनाई गई. जहां यज्ञ और हवन भी किया गया. गाय और सांड की शादी में पिंजरापोल गौशाला के सदस्यों और देवड़ा परिवार ने आहुतियां देकर विवाह यज्ञ सम्पन्न किया गया.

बैंड बाजा व मंत्रोच्चार से अनूठी शादी रचाई
सीकर के फतेहपुर शहर के मंडावर रोड स्थित फतेहपुर राजकीय पिंजरापोल गोशाला सोसाइटी के 1156 गोवंश की गौशाला में से दो गायों और दो नंदियों को शादी के लिए चुना गया. गाय और सांड की शादी में बैंड बाजा व मंत्रोच्चार से अनूठी शादी रचाई है. दूल्हा थारपारकर नस्ल सांड की फतेहपुर गौशाला की गायों की गई. इस शादी से गौशाला की गायों की नस्लों में सुधार होगा.
शादी पूरे धूमधाम से की गई. आम शादी की तरह सभी रस्मो को निभाते हुए उसी आधार पर सपन्न करवाई गई. जैसे आम विवाह होते है. मुख्य यजमान दुर्गा प्रसाद और विजय कुमार देवड़ा के परिजनों ने हिंदू रीति रिवाज व विधि विधान के अनुसार शादी की रस्मो को पूरा किया उन्होंने शादी में कन्यादान भी किया है.

सांड को दूल्हे की तरह सजाया गया
सांड और गाय की शादी के लिए पूरे इंतजाम कर बकायदा मंडप भी तैयार किया गया. सांड को दूल्हे की तरह सजाया गया. वही दुल्हन गाय को मेहंदी लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया. गाजे-बाजे के साथ सांड की बारात सड़क पर निकली और कार्यक्रम स्थल तक पहुंची पंडितों ने मंडप के वैदिक मंत्रोचार के साथ सांड और गाय के विवाह की रस्में निभाई गई सभी रस्मों को निभाने के बाद दोनों का विवाह संपन्न हुआ.

ऐसा करने से पितरों को शांति मिलती है
पंडित ने बताया कि गाय और सांड का विवाह कराने को लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों को शांति मिलती है. वही वंश वृद्धि भी होती है. गाय और सांड का विवाह करवाने के बाद गाय और सांड दोनों को गौशाला में छोड़ दिया गया.
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget