एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: राजस्थान में राजपूतों की नाराजगी नहीं संभाल पाई BJP! कांग्रेस भी नहीं उठा पाई मौके का फायदा?

Rajasthan Exit Poll 2024:राजस्थान में इस बार BJP क्लीन स्वीप की हैट्रिक नहीं बना पाएगी. एग्जिट पोल के आंकड़े कुछ इस ओर ही इशारा कर रहे हैं. कांग्रेस को अंदरूनी कलह का इस बार भी नुकसान उठाना पड़ेगा.

Rajasthan Exit Poll 2024: राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. जिनपर 2 चरणों में मतदान हुआ था. एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को नुकसान हो रहा है. कांग्रेस को इस बार कुछ सीटों पर फायदा मिल रहा है. मगर, वहीं अगर कांग्रेस की स्थिति देखें तो यहां कुछ और सीटों पर फायदा मिल सकता था. लेकिन इनके अंतर्कलह ने भारी नुकसान पहुंचा दिया है. जिसका असर अब एग्जिट पोल में भी दिख रहा है. 

एग्जिट पोल के हिसाब से राजस्थान में एनडीए को 54.5 प्रतिशत मत मिले और इंडिया गठबंधन को 38.6 प्रतिशत मत मिले हैं. दोनों के बीच 16 प्रतिशत का अंतर है. लेकिन सीट को रिजल्ट में देखे तो बीजेपी को नुकसान है तो कांग्रेस को फायदा है. कांग्रेस में इस बार जोरदार आंतरिक कलह देखी गई. वहीँ बीजेपी के लिए कई सीटों पर राजपूतों की नाराजगी भारी पड़ी है.

सचिन और गहलोत से अधिक डोटासरा ने दिखाई ताकत ?
राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ठीक सीटें मिली. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने यहां पर कमान संभाल ली थी. इसलिए यहां पर माली और गुर्जर वोटर्स ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी. सचिन पायलट को बड़ी भूमिका न मिलने से गुर्जर बेहद नाराज दिखे और अशोक गहलोत सिर्फ जालोर सीट पर सिमटे रहे.

शेखावटी में डोटासरा ने खूब मेहनत की लेकिन अन्य सीटों पर डोटासरा ने वो मेहनत नहीं दिखाई. टीकाराम जुली ने अलवर, भरतपुर और करौली-धौलपुर में खूब मेहनत की है. इस हिसाब से देखें तो कांग्रेस यहां पर बिखरी हुई थी और इसका असर अब एग्जिट पोल में दिख रहा है.

राजपूत वोटर्स दिखे बीजेपी से नाराज
राजस्थान में कई लोकसभा सीटों पर राजपूत वोटर्स नाराज दिखे और इसका खामियाजा बीजेपी को नुकसान के रूप में उठाना पड़ा है. करौली, झुंझुनं, जोधपुर, बाड़मेर-जैसलमेर में राजपूत वोटर्स ने बीजेपी को वोट नहीं दिया. वहां पर बीजेपी उन्हें मना भी नहीं पाई है. इसलिए एग्जिट पोल में बीजेपी को दो से तीन सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है.

रुझान तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं. वहीँ, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी अपने बेटे की सीट से आगे कहीं भी कोई चुनावी प्रचार नहीं किया है. इसका भी असर पड़ता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: ABP Live Exclusive: राजस्थान में किसका चलेगा सिक्का? पत्रकारों के एग्जिट पोल में आए हैरान करने आंकड़े

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget