एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: परिवर्तन संकल्प यात्रा से राजे की गैरमौजूदगी पर धामी का करारा जवाब, कहा 'बीजेपी की राजस्थान इकाई में...'

Rajasthan Elections: परिवर्तन संकल्प यात्रा से राजे की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर धामी ने कहा कि पार्टी में हर कोई एकजुट होकर काम कर रहा है और बीजेपी यहां (राजस्थान में) सत्ता में लौटेगी.’’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झालावाड़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संकल्प यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अनुपस्थिति को लेकर पार्टी की राजस्थान इकाई में गुटबाजी की अटकलों को बुधवार को खारिज किया और कहा कि यहां हर कोई एकजुट होकर काम कर रहा है.

राजस्थान की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं राजे ने विभिन्न पदों पर कार्य के दौरान 33 वर्षों तक झालावाड़ का प्रतिनिधित्व किया और यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उनके शामिल नहीं होने से पार्टी के भीतर कलह की अटकलों को बल मिला. झालावाड़ में कार्यक्रम के लिए कोटा पहुंचे धामी ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए विश्वास जताया कि बीजेपी इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान में सत्ता में वापसी करेगी.

परिवर्तन संकल्प यात्रा से राजे की अनुपस्थिति के कारण पार्टी में गुटबाजी के कांग्रेस के दावों के बारे में पूछे जाने पर धामी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बीजेपी न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी में हर कोई एकजुट होकर काम कर रहा है और बीजेपी यहां (राजस्थान में) सत्ता में लौटेगी.’’

बीजेपी के पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने पुष्टि की है कि राजे का झालावाड़ में यात्रा में भाग लेने का कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि राजे को कुछ अन्य जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है.

बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने मंगलवार को झालावाड़ में प्रवेश किया था जिसका राजे ने पांच बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया है. वह झालरापाटन से चार बार विधायक भी रही हैं. राजे के बेटे एवं झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह का भी यात्रा में भाग लेने का कार्यक्रम नहीं है.

नागर ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा रामगंजमंडी, मोड़क और कनवास से गुजरते हुए बृहस्पतिवार को कोटा में प्रवेश करेगी.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने पर भी बात की. धामी ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पहले दिन से ही ‘मातृ शक्ति’ के लिए काम किया है और महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाएं शुरू कीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘मातृ शक्ति’ का उत्थान उनका प्रमुख काम रहा है.’’ उन्होंने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'शिगूफे छोड़ना BJP की पुरानी आदत', सचिन पायलट का केंद्र सरकार से सवाल- लुकाछिपी का खेल क्यों खेला जा रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget