एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: टिकट न मिलने से नाराज अरुण चतुर्वेदी के समर्थकों ने किया हंगामा, मनाते दिखे गजेंद्र शेखावत

Rajasthan Elections 2023 News: राजस्थान में बीजेपी ने जैसे ही सिविल लाइन्स सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों का हुजूम एक-एक कर पार्टी कार्यालय में जुट गया.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में बीजेपी (BJP) ने अब तक 200 में से 197 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. रविवार को पांचवींं सूची जारी हुई और उसमें 15 प्रत्याशियों की घोषणा हुई. उधर, प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उन नेताओं में नाराजगी देखी गई जिन्हें टिकट नहीं दिया गया. इसी को लेकर राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी (Arun Chaturvedi) पार्टी के समर्थक मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया. 

अरुण चतुर्वेदी  सिविल लाइन विधानसभा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें यहां से टिकट नहीं मिला. फिर क्या था बड़ी संख्या में उनके समर्थक जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जमा हो गए और प्रदर्शन कर लगे. उन्हें प्रदर्शन करता देख केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)  उनके पास गए और उनसे बात की. इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अरुण चतुर्वेदी के समर्थकों के साथ नीचे बैठे हैं और उनसे बात कर रहे हैं.

इन सीटों पर हुआ प्रत्याशियों का एलान
सिविल लाइन्स पर टिकट का एलान रविवार को ही हुआ है. यहां से गोपाल शर्मा को टिकट दिया गया है. इसके अलावा हनुमानगढ़,कोलायत, सरदारशहर, शाहपुरा, किशन पोल, आदर्श नगर, भरतपुर, राजखेरा, मसूदा, शेरगढ़, मावली, पिपल्दा, कोटा उत्तर, बारां अटरू पर उम्मीदवारों का एलान हुआ है. बीजेपी ने कोलायत और बारां-अटरू से उम्मीदवार भी बदले हैं. कोलायात में पूनम कंवर की जगह अंशुमान भाटी और बारां-अटरू में सारिका चौधरी की जगह राधेश्याम बैरवा को टिकट मिला है. 

टिकट न मिलने पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों में दिखी अंदरूनी लड़ाई
बता दें कि बीजेपी में टिकट न मिलने को लेकर उस वक्त प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं जब आज ही कांग्रेस के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर टिकट काटने का आरोप लगाया है. जब मलिंगा ने बीजेपी ज्वाइन की तो उस वक्त कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे. दरअसल, चुनाव के वक्त में टिकट न मिलने से नाराजगी सभी पार्टियों में देखी जा रही है. राज्य में विधानसभा के चुनाव 25 नवंबर को होने हैं और अगले महीने 3 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए MLA गिर्राज मलिंगा बोले , 'हमें वफादारी की सजा मिली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget